अलग अंदाजः बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन, अपूर्वा शर्मा और प्राची यादव के घर गए

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर-चंबल संभाग पहुंचे सिंधिया जनता से हो रहे हैं रूबरू…।

ग्वालियर। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग अंदाज में नजर आए। तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर-चंबल संभाग में सिंधिया का एक तरफ जोरदार स्वागत हुआ, तो सिंधिया इस बार कई कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए नजर आए। वे इस बार महलों की बजाए कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते नजर आए और ग्वालियर की प्रतिभाओं को भी बधाई देने घर तक पहुंच गए।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने गढ़ में पहला दौरा था। इस दौरान उनका जो स्वागत हुआ, उसे ऐतिहासिक बताया जा रहा है। वहीं सिंधिया इस बार जनता से दिल खोलकर मिलते हुए नजर आए।

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1441326554659782664?ref_src=twsrc%5Etfw

‘मिस इंडिया’ के घर पहुंचे सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को भाजपा के कई कार्यकर्ताओं से मिले और कई लोगों के घर भी मिलने गए। सिंधिया अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान विनय नगर स्थित मिस अपूर्वा शर्मा के निवास पर पहुंचे। अपूर्वा शर्मा हाल ही में रूबरू मिस इंडिया इलाइट-2021 में “मिस कॉस्मोपॉलिटन इंडिया-2021” का खिताब जीतकर आई थी। इस मौके पर सिंधिया ने अपूर्वा को बधाई दी।

 

 

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन

सिंधिया भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने भी गए और उनके साथ भोजन का लुत्फ लिया। सिंधिया ने कहा कि भाजपा की आन,बान, शान और पहचान हमारे निष्ठावान और ऊर्जा से ओतप्रोत कार्यकर्ता साथियों के साथ भोजन का आनंद लिया। कार्यकर्ताओं के साथ जो अपनत्व की अनुभूति होती है, वो अनूठी है।

 

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1441335173652484099?ref_src=twsrc%5Etfw
प्राची से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

हाल ही में टोक्यो पैरालिम्पिक कैनो फाइनल में अदभुत प्रदर्शन करने वाली ग्वालियर की प्राची यादव से भी सिंधिया ने मुलाकात की। सिंधिया ने काफी देर तक प्राची से बात की और उसके प्रदर्शन की सराहना की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.