गुरुग्राम में बहेगी दिव्य गीता सत्संग की बयार

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद बहाएंगे गीता ज्ञान की गंगा

गुरुग्राम. गुरुग्राम में 21 से 23 सितम्बर तक गीता सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गुरुग्राम सहित आसपास के शहरों और गांवों के श्रद्धालु भी सत्संग का सुधापान करेंगे। आयोजन गुरुग्राम के सेक्टर-4 स्थित वैश्य धर्मशाला में होगा।

कार्यक्रम को लेकर जीओ गीता के युवा राष्ट्रीय सचिव नवीन गोयल ने कहा कि श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहरभर से धर्मप्रेमी शिरकत कर धर्म का लाभ उठाएंगे और गीता में दिए गए उपदेशों को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सुनाएंगे। गीता को अगर जानना है तो उसे मानना जरूरी है। बिना किसी को मानें हम जान नहीं सकते।

शाम 5 से 7 बजे तक दिव्य सत्संग

श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान गोविंद लाल आहुजा, महासचिव सुभाष गाबा ने बताया कि गीता के सार में भगवान श्रीकृष्ण ने जो जीवन दर्शन दिया है, वह समझना जरूरी है। जीवन को सही गति प्रदान करने के लिए गीता का श्रवण और पाठन सभी को करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितंबर तक रोजाना शाम ५ से 7 बजे तक दिव्य गीता सत्संग होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.