पुलिस से घिरा तो बदमाश ने खुद को मारी तीन गोलियां

सीआईए भिवानी की टीम बदमाशों की लोकेशन के आधार पर पहुंची थी रेवाड़ीखुद को गोली मारने का वीडियो भी हुआ वायरल, कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत

<p>पुलिस से घिरा तो बदमाश ने खुद को मारी तीन गोलियां</p>

रेवाड़ी. जिला सुठाना में स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर भिवानी के एक बदमाश ने खुद को तीन गोलियां मार ली। उसने दो गोलियां अपने पेट में और एक गोली पैर में मारी। गोली मारने के बाद भिवानी सीआइए की टीम ने उसे दबोच लिया और उसकी गंभीर हालात को देखते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक के लिए रैफर कर दिया। स्वयं को गोली मारने का एक वीडियो भी सामने आया है। भिवानी सीआइए बदमाश की लोकेशन के आधार पर सुठाना पहुंची थी। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

 

लाइव फायरिंग का वीडियो वायरल
पुलिस के अनुसार भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया निवासी राजन व भिवानी के तोशाम बाईपास स्थित डाबल कॉलोनी निवासी महेन्द्र के खिलाफ कुछ दिन पहले ही भिवानी में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार को भिवानी सीआइए को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिली थी। जिसके बाद वे दोपहर करीब 3 बजे पीछा करते हुए सीआइए रेवाड़ी के गांव सुठाना के पास पहुंच गई और दोनों बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने महेन्द्र को काबू कर लिया। लेकिन राजन पुलिस पर फायरिंग करते हुए एक घर की छत पर चढ़ गया और पिस्तौल दिखाकर पुलिस को डराने का प्रयास किया। बाद में स्वयं को चारों ओर से घिरा देख वह घबरा गया और पिस्तौल से खुद के पेट में 2 और पैर में एक गोली मार ली। गोली मारने के बाद उसने पिस्तौल को फैंक दिया। इस दौरान सीआईए के एक जवान ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

 

गांव में दहशत का माहौल
बदमाशों द्वारा पुलिस पर की गई कई राउंड फायरिंग से पूरा गांव कांप उठा और लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों में घुस गए। 20 मिनट तक पुलिस धर पकड़ में लगी रही और बदमाश फायरिंग करते हुए भागते रहे। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बावल डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि दोनों बदमाशों पर भिवानी में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं। राजन ने पहले पुलिस टीम पर फायर किए और फिर खुद को 3 गोली मारी हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.