राज्य में अब तक 975 मौतें, कोरोना संक्रमित 93,641 हुए, स्थिति गंभीर

है। प्रदेश में अभी तक 93 हजार 641 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें से 72 हजार 587 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 20 हजार 79 केस सक्रिय हैं।

<p>corona</p>
गुरुग्राम। हरियाणा में कोरोना की गति लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2526 नए मामले मिले हैं। 1874 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 19 लोगों की कोरोना मौत हो गई। 319 मरीजों की हालत चिंताजनक है। प्रदेश में अभी तक 93 हजार 641 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें से 72 हजार 587 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 20 हजार 79 केस सक्रिय हैं।
इन जिलों में आए नए मरीज
रविवार को सबसे ज्यादा गुड़गांव में 339, फरीदाबाद में 298, करनाल में 295, अंबाला में 182, सोनीपत में 167, पानीपत में 115, रोहतक में 142, कुरुक्षेत्र में 130, हिसार में 126, पंचकूला में 120, रेवाड़ी में 81, यमुनानगर में 79, भिवानी में 76, नारनौल में 64, सिरसा व जींद में 50-50, कैथल में 44, फतेहाबाद में 35, पलवल में 30, झज्जर में 28, चरखी-दादरी में 25 तथा नूंह में 10 संक्रमित मिले।
किस जिले में कितनी मौतें
करनाल में 4, फरीदाबाद व अंबाला में 3-3, गुड़गांव, रोहतक, भिवानी व यमुनानगर में 2-2 तथा कुरुक्षेत्र में एक मरीज ने दम तोड़ा।

किस जिले में कितने मरीज ठीक
फरीदाबाद में 328, गुड़गांव में 273, कुरुक्षेत्र में 199, रेवाड़ी में 129, अंबाला में 102, सोनीपत में 91, पानीपत में 90, करनाल में 88, पंचकूला में 73, यमुनानगर में 63, भिवानी में 56, सिरसा व हिसार में 55-55, नारनौल में 45, कैथल में 44, रोहतक में 43, झज्जर में 35, पलवल व नूंह में 32-32, फतेहाबाद में 26 तथा चरख-दादरी में 15 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
हरियाणा की अब तक की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1490034 पर पहुंच गया है, जिसमें 1389712 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6681 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.31 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.52 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 28 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 58 हजार 778 पर पहुंच गया है। अब तक 975 मौतें हुई हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.