नेशनल हाइवे-46 पर मजदूरों से भरी बस पलटी, 6 घायल

रुठियाई के पास हुई दुर्घटना

<p>नेशनल हाइवे-46 पर मजदूरों से भरी बस पलटी, 6 घायल</p>
गुना. नेशनल हाइवे क्रमांक-46 पर दो दिन में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आईहै। गुरुवार अलसुबह रुठियाई के पास मजदूरों से भरी एक यात्री बस पलट गई। जिससे करीब 6 मजदूर घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि इन दिनों लॉकडाउन की आशंका के चलते देश के कई बड़े राज्यों से मजदूर पलायन करने लगे हैं। खासकर महाराष्ट्र, गुजरात व उत्तरप्रदेश से आने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है।बीते साल की तरह इस बार भी पहले जैसे नजारे देखने को मिलने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को गादेर घाटी गोपीकृष्ण सागर बांध के पास बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई थी। जिससे ट्रॉली सड़क पर पलटने से उसमें भरी प्याज फैल गई थी।वहीं ट्रेक्टर पर सवार तीन लोगों को चोट आई थी। जबकि बस के यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद गुरुवार अलसुबह गुजरात के सूरत से कानपुर जा रही बस रुठियाई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। धरनावदा थाना पुलिस के मुताबिक दुर्घटना का का बस चालक का नींद का झोंका आना हो सकता है।दुर्घटना में 6 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठा रहे बस ऑपरेटर
देश के कई प्रदेशों में कोरोना के मरीज बढऩे के बाद लॉकडाउन व कफ्ूर्य की स्थिति के चलते मजदूर अपने घर लौटने लगे हैं। इसी मजबूरी का फायदा बस ऑपरेटर उठा रहे हैं। रुठियाई एक्सीडेंट में घायल हुए मजदूरोंं ने बताया कि सूरत से कानपुर तक के लिए 1200 -1500 रुपए प्रति व्यक्ति किराया लिया गया है। जबकि कई मजदूरों को बैठने सीट तक नहीं मिली।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.