खाड़ी देश

दुनियाभर के 60 हजार विदेशी भी कर सकेंगे हज, सऊदी सरकार ने दी अनुमति

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नहीं मिलेगी इजाजत।

नई दिल्लीMay 24, 2021 / 02:54 pm

Mohit Saxena

haj yatra

रियाद। इस साल हज (Hajj 2021) करने वाले विदेशी तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। सऊदी गजट के अनुसार धार्मिक तीर्थयात्रा 2021 सीजन सभी के लिए खुली होगी, मगर कोरोना वायरस (Covid-19) को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा नियम को पालन करने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें

कांगो में ज्वालामुखी विस्फोट : 15 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घर नष्ट

सांप्रदायिक सद्भाव समिति में पीएम के विशेष प्रतिनिधि मौलाना ताहिर अशरफी ने शनिवार को जानकारी दी कि सऊदी अरब इस साल हज के लिए दुनियाभर के 60 हजार लोगों को हज पर आने की इजाजत देगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हज पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रा महंगी हो जाएगी

इनमें भारत के लोग भी शामिल होंगे। बीते साल कोरोना वायरस की महामारी के कारण नियमित हज यात्रा नहीं हो सकी थी। केवल हजार तीर्थयात्रियों को तीर्थ यात्रा की इजाजत दी जाएगी। इससे पहले हज यात्रा को लेकर बीते साल दिसंबर में एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इसमें बताया गया कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार हज यात्रा महंगी हो जाएगी। गौरतलब है कि हज यात्रा दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सबसे अहम अनुष्ठान है, इसे लगभग सभी मुसलमान अपने जीवनकाल में कम से कम जरूर करना चाहते हैं।

Read more: अल्बर्ट आइंस्टीन की मशहूर थ्योरी E=mc2 वाला पत्र हुआ नीलाम, 9 करोड़ रुपये लगाई बोली

हज का महत्व

मक्का और मदीना को इस्लाम में बहुत पवित्र शहर माना जाता है। यह इस्लाम का जन्म स्थान माना जाता है। मक्का एक ऐसा शहर है, जहां सबसे पहले नमाज अदा करने की रस्म है।

Home / world / Gulf / दुनियाभर के 60 हजार विदेशी भी कर सकेंगे हज, सऊदी सरकार ने दी अनुमति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.