सपा सरकार में जो काम 100-500 रुपए में होते थे अब 50 हजार लेता है दारोगा : शिवपाल

योगी सरकार पर अखिलेश यादव के चाचा का तंज।

<p>सपा सरकार में जो काम 100-500 रुपए में होते थे अब 50 हजार लेता है दारोगा : शिवपाल</p>
गोंडा. योगी सरकार पर अखिलेश यादव के चाचा का तंज। अखिलेश यादव के चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को गोंडा में कहाकि, भाजपा सरकार ने सौ दिनों में भ्रष्टाचार खत्म करने को कहा था, पर हमारी (सपा) सरकार में जो काम 100-500 रुपए में हो जाता था, अब उसी काम के लिए दरोगा 10 हजार रुपए देने पड़ते हैं। और अगर झूठी रिपोर्ट खत्म करावानी हो तो 50 हजार से एक लाख रुपए लग जाते हैं।
गोंडा के इटियाथोक में शुक्रवार को एक निजी शिक्षण संस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। शिवपाल ने कहाकि, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में मंत्रियों विधायकों की सिफारिश तक नहीं सुनी जा रही है। सिफारिश के बाद भी पुलिस रुपए ले रही है। हमारी सरकार (जब शिवपाल सपा में थे) में ब्लॉक स्तर के नेता से काम हो जाया करता था।
लव जेहाद पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहाकि, लव जेहाद के खिलाफ कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी है। बिना नैतिक शिक्षा के कानून बनने से कुछ नहीं होगा। सपा वापसी पर शिवपाल यादव ने कहाकि, विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से एलायंस होगा और सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.