गोंडा

गोंडा पहुंचे अखिलेश यादव ने उन्नाव कांड को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

4 Photos
Published: September 09, 2018 02:57:07 pm
1/4

गोंडा. यूपी के गोंडा-लखनऊ हाइवे मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह स्टेट भभुवा के छोटे भाई व बहनोई की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पूर्व मंत्री का घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। भाजपा पर कसा तंज उन्नाव कांड पर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में लेते हुए कहा कि उन्नाव की बेटी का क्या दोष है। लड़की के पिता को भाजपा ने पहले पीटा और फिर पीट-पीटकर मार डाला। अखिलेश ने काला झंडा दिखाने के मामले में तंज़ कसते हुए कहा कि उस बेटी का क्या दोष था जिसने काला झंडा दिखाया था और मुख्यमंत्री जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने लड़की के साथ उसके साथियों को भी जेल भेज दिया।

2/4

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पूर्व मंत्री का घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

3/4

उन्नाव कांड पर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में लेते हुए कहा कि उन्नाव की बेटी का क्या दोष है।

4/4

अखिलेश ने काला झंडा दिखाने के मामले में तंज़ कसते हुए कहा कि उस बेटी का क्या दोष था जिसने काला झंडा दिखाया था और मुख्यमंत्री जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने लड़की के साथ उसके साथियों को भी जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.