गोड्डा,गिरिडीह: झारखंड के गोड्डा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आश्रम में भजन—कीर्तन के लिए आई एक साध्वी से कई लोगों ने हथियार के दम पर सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: WHO की चेतावनी: Coronavirus को आखिरी महामारी ना समझे, बड़े संकट के लिए रहे तैयार!
यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। गोड्डा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा गांव में एक आश्रम है। देर रात पास के गांव से आई एक भीड़ ने आश्रम पर हमला कर दिया। इन्होंने यहां रहने वाली साध्वियों से बदसलूकी की। इसके बाद एक साध्वी को कमरे में ले जाकर चार लोगों ने गैंगरेप किया। इस दौरान एक साधू उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
यह भी पढ़ें: Pakistani women journalist की balochistan में गोली मारकर हत्या, पति ने इस लिए उठाया खौफनाक कदम
घटना को अंजाम देने और आश्रम में कोहराम मचाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आश्रम में हुई इस घिनौनी घटना के बाद लोग आक्रोशित है। पीड़िता ने मंगलवार सुबह थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि पीड़ित साध्वी बोकारो की रहने वाली हैं वह लॉकडाउन से पहले यहां सत्संग के लिए आई थीं। उसके बाद प्रतिबंध लगे तो यहीं रह गईं।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने मोबाइल में पब्जी गेम खेल 71 हजार उड़ाए
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एक नामजद आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी के साथ उसे गांव का भी वरिष्ठ अधिकारियों ने दौरा किया है जहां से आरोपी आए थे।
इस घटना के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने मुख्यमंत्री को इस ओर ध्यान दिलाने का प्रयास किया।