गाजीपुर में आज बेटे की शादी में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

– वर्ष 2002 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजनाथ सिंह ने बृजेन्द्र को लिया था गोद- केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय भी रक्षा मंत्री के साथ रहेंगे मौजूद

<p>गाजीपुर में आज बेटे की शादी में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह</p>
गाजीपुर. गाजीपुर का मदारीपुर आज चर्चा में है। मदारीपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे की शादी है। चौंकना लाजिमी है। जी…शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने गोद लिए बेटे की शादी में शाामिल होने गाजीपुर आएंगे। उनका साथ देंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय। जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
मौसम विभाग का 28 फरवरी के लिए एक बड़ा अलर्ट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दो बेटे के अतिरिक्त एक बेटा और है। इस बेटे को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2002 में जब राजनाथ यूपी के मुख्यमंत्री तो गोद लिया था। इस लड़के नाम विजेंद्र है। इस लड़के ने कक्षा 8 में टॉप किया था। उसकी प्रतिभा को देखते हुए राजनाथ सिंह तब से उसकी पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विजेंद्र के विवाह में पिता की कमी को पूरी करने के लिए शादी में शरीक होने आ रहे हैं।
बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया था :- विजेंद्र वर्तमान में अयोध्या के फैजाबाद स्थित गोसाईंगंज सीएचसी पर चिकित्सक हैं। मूलतः आजमगढ़ के रासेपुर स्थित वीरपुर निवासी डॉ. विजेंद्र कुमार के पिता स्व. जगन्नाथ का बचपन में ही निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां सुशीला देवी विजेंद्र समेत अपने बाकी के दोनों बच्चे विपिन व मंजेश को लेकर अपने सैदपुर के मदारीपुर स्थित अपने पिता स्व. गुल्लम राम के यहां चली आईं और इसके बाद यहीं उनकी परवरिश हुई।
बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप :- विजेंद्र ने वाराणसी के मोहनियां स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ाई की। इन्होंने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। और चौबेपुर के शिवप्रसाद दूसरा स्थान पर था। टॉपर विजेंद्र व सेकेंड टॉपर शिवप्रसाद को तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने गोद लेकर जीवनभर उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। इसके बाद विजेंद्र ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कानपुर से की। और एमबीबीएस की पढ़ाई बिहार के किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से पूरी की। और फिर दिल्ली में संविदा पर चिकित्सक की नौकरी की। अब फैजाबाद में नौकरी कर रहे हैं। विजेंद्र के मंझले भाई विपिन दिल्ली में सिविल सर्विसेज और छोटे भाई मंजेश बीएड कर रहे हैं।
रक्षामंत्री को शादी का कार्ड दिया :- डॉ. विजेंद्र ने बताया कि उनकी शादी अनौनी के इटहां निवासिनी कृतिका से तय हुई है। और उनके पिता भी संयोगवश रक्षा मंत्रालय के अधीन आयुध फैक्ट्री में तैनात हैं। 27 फरवरी को शादी तय है, जिसके लिए बीते 14 फरवरी को वो शादी का कार्ड देने के लिए रक्षामंत्री के आवास पर मां के साथ गए थे। रक्षामंत्री ने भरोसा दिया था कि वो आएंगे।
छोटे से घर में रक्षामंत्री का आगमन :- मामा

विजेंद्र के मामा रामधनी राम ने बताया कि, विजेंद्र बचपन से ही होनहार थे और आज उनके चलते हमारे छोटे से घर में देश के रक्षामंत्री का आगमन हो रहा है। मां सुशीला ने रक्षामंत्री को भगवान का दर्जा देते हुए कहा कि, वो हमारे और हमारे परिवार के लिए भगवान हैं। उनके चलते ही आज विजेंद्र इस मुकाम पर पहुंच पाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.