व्यापारी ने चांद पर खरीदा बड़ा भूखंड, मिली लूनर सिटिजनशिप, यूं खरीदते है चांद पर जमीन

चांद पर जमीन खरीदने की बात कितनी रोमांचक है, इस तरह आप भी चांद पर एक टुकड़ा अपने नाम कर सकते है(Gaya Bihar’s Bussiness Man Purchased Land On Moon) (Bihar News) (Gaya News) (How To Buy Land On Moon)……

<p>व्यापारी ने चांद पर खरीदा बड़ा भूखंड, मिली लूनर सिटिजनशिप, यूं खरीदते है चांद पर जमीन</p>

प्रियरंजन भारती…

(गया): बोधगया के एक कारोबारी ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है। इसके साथ ही उन्हें लूनर रिपब्लिक का सिटिजनशिप मिल गया। उन्हें इसके कागजात मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें
Brazil: महामारी से मरने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक पहुंची, भारत में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज

जन्मदिन पर खरीदी जमीन…

बोधगया के कारोबारी नीरज कुमार गिरी ने 2019 में अपने जन्मदिन के मौके पर चांद पर एक एकड़ ज़मीन खरीदी। ज़मीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन की गई। ज़मीन खरीदगी के कागजात उन्हें जून 2020 में प्राप्त हो गए। ऑनलाइन रजिस्ट्री के दस्तावेज भी उन्हें हासिल हो गए।

यह भी पढ़ें
जेठ के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं महिला, नाराज बेटे ने कर दिया कांड

लूनर सिटिजनशिप मिला

कारोबारी नीरज कुमार गिरी को इस ज़मीन की खरीदारी के दस्तावेज मिलते ही लूनर रिपब्लिक का सिटिजनशिप भी हासिल हो गया। लूनर सोसाइटीज इंटरनेशनल की ओर से कारोबारी नीरज कुमार गिरी को लूनर सिटिजनशिप का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। बिहार का यह पहला मामला है जब किसी कारोबारी ने चांद पर जमीन खरीदकर लूनर सिटिजनशिप हासिल किया।

यह भी पढ़ें
Weather Forecast: North India में उमस से मिलेगी राहत, जानें किन इलाकों में है बारिश के आसार

सुशांत ने भी खरीदा था प्लॉट…

गौरतलब है कि दुनिया को बेवक्त छोड़कर चले जाने वाले दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी अंतरिक्ष विज्ञान में बड़ी रूचि थी। उन्होंने भी चांद पर अपनी जमीन खरीदी थी। इतना ही नहीं ग्रहों की स्थिति का अध्ययन करने और अपने लैंड को देखने के लिए सुशांत अपने पास एक बड़ा महंगा टेलीस्कोप भी रखते थे। रिपोर्ट के मुताबिक चांद पर एक एकड़ जमीन की कीमत 34.25 डॉलर है। भूमि इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नामक वेबसाइट के जरिए लोग चांद पर प्लॉट खरीद सकते हैं। यहां पर चांद के कुछ चुनिंदा हिस्से आपको बताए जाएंगे जिन्हें आपको सिलेक्ट करना है। पर वहां जाना मना है। केवल खुद की खुशी के लिए कोई ऐसा कर सकता है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.