प्रतापगढ़

सडक़ पर चलें तो जरा संभल कर, कहीं दर्द न पहुंचा दे ये ‘लापरवाही की गहराई’!

6 Photos
Published: August 22, 2019 11:17:02 am
1/6

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर करीब आधी सडक़ ही टूटी हुई है। लम्बी सडक़ करीब 4-5 इंच गहराई तक टूटी हुई है। जहां उतरने पर हादसा हो सकता है। बावजूद इसके किसी का इस पर ध्यान नहीं है।

2/6

शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर नीमच नाके के पास करीब 5 इंच गहरा गडढा खुदा पड़ा है। जिसके चलते हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है वहीं बारिश का पानी भरने से तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

3/6

शहर के टैगोर पार्क के निकट करीब चार इंच का गहरा गड्ढा खुदा हुआ है। वहीं इसके आसपास भी कई छोटे-छोटे गड्ढे खुदे हुए हैं। जो कभी भी गंभीर हादसे का सबब बन सकते हैं।

4/6

राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर बीच सडक़ पर खुदा 4 इंच का गहरा गड्ढा पूर्व में भी जानलेवा साबित हो चुका है। यहा एक युवक की गिरने से मौत हो गई थी वहीं अब भी यह गड्ढा जानलेवा बना हुआ है।

5/6

शहर के हाईस्कूल रोड पर करीब 3 इंच गहरा गड्ढा खुदा हुआ है। इसके आसपास कमोबेश इसी आकार के अन्य गड्ढे खुदे हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यहां से निकलने की जगह तक नहीं मिल पाती।

6/6

शहर में एक और जहां गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का सबब बने हुए हैं वहीं सडक़ पर कई जगह पर कंक्रीट निकलकर बिखरी पड़ी है। जिस पर फिसलने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.