सैर करते वक्त गहरी झील में गिर गया था iphone 11, 6 महीने बाद मिला, ऑन किया तो रह गए हैरान

एक महिला का फोन 6 महीने तक एक गहरी झील में दबा पड़ा था।
महिला का आईफोन 11 झील को समय—समय पर साफ करने वाले एक कपल को मिला।

Apple के प्रोडक्ट्स पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं खासतौर पर iphone। Apple के iphone अपनी बिल्ट क्वालिटी और दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि आजकल ज्यादार महंगे स्मार्टफोन IP (इन्ग्रेस प्रोटेक्शन) रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि वे पानी में एक सीमित समय तक खराब नहीं होंगे। लेकिन एक iphone ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक महिला का फोन 6 महीने तक एक गहरी झील में दबा पड़ा था। 6 महीने बाद जब उस iphone को झील से बाहर निकाला गया और उसे ऑन करके देखा गया तो सभी हैरान रह गए। इसका एक वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
पिछले साल सितंबर में गिर गया था झील में
कनाडा की रहने वाली महिला Fatemeh Ghodsi पिछले साल सितंबर माह में ब्रिटिश कोलंबिया स्थित वाटर पार्क में घूमने गई थीं। झील में सैर करते वक्त बंपर नांव पर कूद रहीं थीं। इस दौरान महिला का बैलेंस बिगड़ गया और iPhone 11 झील में गिर गया। Ghodsi ने कहा कि, उस दौरान मेरा बैलेंस खराब हो गया था जिसके बाद मेरा फोन पानी में गिर गया। झील काफी गहरी होने के कारण फोन को ढूंढ पाना मुश्किल था। Ghodsi को फोन वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन 6 महीने बाद उनके पास कॉल आया और बताया गया कि उनका आईफोन 11 वापस मिल गया है।
झील साफ करते वक्त मिला फोन
महिला का आईफोन 11 झील को समय—समय पर साफ करने वाले एक कपल को मिला। यह कपल झील मे खोए हुए सामाना को ढूंढते हैं। इस कपल को झील में से कई चश्में, बोलत और स्मार्टफोन मिले। इनमें कनाडा की इस महिला का iPhone 11 भी था। उन्होंने महिला को फोन कर बताया कि उनका आईफोन मिल गया है। पहले तो महिला हैरान रह गईं क्योंकि उन्हें लगा कि उनके दोस्त उनके साथ प्रैंक कर रहे हैं। बाद में उन्हें तब भरोसा हुआ जब उन्हें फोन वापस मिला।
ऑन करके देखा तो रह गए हैरान
झील में सामान ढूंढने वाले कपल ने जब iPhone 11 को घर लाकर साफ किया और ऑन करके देखा तो हैरान रह गए। उस आईफोन में 96 फीसदी बैटरी बाकी थी। हालांकि इसका माइक्रोफोन थोड़ा डैमेज हो गया है, लेकिन बाकी सभी फीचर्स काम कर रहे हैं। 6 महीने तक पानी में रहने के बाद भी iPhone 11 को काम करते देख सभी हैरान रह गए थे।
iPhone 11 में IP68 रेटिंग
बता दें कि iPhone 11 में IP68 का प्रोटेक्शन दिया गया है, यानी की आप 4 मीटर या 30 मिनट तक फोन को पानी में चला सकते हैं। अगर गलती से आपका आईफोन 11 पानी में गिर जाए तो आप उसे तुरंत बाहर निकालकर और उसे सुखाकर काम में ले सकते हैं। फोन को सुखाने के लिए सॉफ्ट कपड़े या ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि 6 महीने बाद पानी में रहने पर भी फोन का बिलकुल सही काम करना हैरान करने वाला है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.