रेप के आरोपों से मुक्त हुए रोनाल्डो, आरोप लगाने वाली ने वापस लिया आरोप

महिला ने पिछले साल लगाया था रोनाल्डो पर रेप का आरोप
महिला के अनुसार साल 2009 हुआ था उसका रेप
रोनाल्डो शुरू से नकारते रहे आरोप

<p>रोनाल्डो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने</p>

लास वेगास। इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खिलाफ लगाए गए रेप के आरोपों से मुक्त हो गए हैं। रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना आरोप वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि कैथरीन मायोर्गा नामक महिला ने सितंबर, 2018 में रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि रोनाल्डो ने उनके साथ लास वेगास के पाल्मस कैसीनो रेसोर्ट के एक पेंटहाउस में उनके साथ दुष्कर्म किया था। महिला के अनुसार यह घटना जून, 2009 की थी। इसी साल रोनाल्डो रियल मेड्रिड में भी शामिल हुए थे।

महिला ने दस साल तक चुप रहने के बाद इस मामले को पिछले साल सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो के लोगों ने उन्हें 3,75,000 डॉलर देने की पेशकश की।

इस मामले में महिला द्वारा लास वेगास के एक स्टेट कोर्ट में मामले को खारिज करने के लिए नोटिस दायर किया गया। हालांकि, उसमें यह नहीं बताया गया कि रोनाल्डो के साथ किसी प्रकार का समझौता हुआ है या नहीं।

रोनाल्डो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सार्वजनिक रूप से खारिज किया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.