टूंडला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ने हासिल की थी रिकार्ड तोड़ मतों से जीत

— फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में होने वाले हैं उप चुनाव— भाजपा, सपा, बसपा और प्रसपा प्रत्याशी कर रहे तैयारी

<p>By election</p>
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक दल अपने—अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं। इस विधानसभा में जातीय समीकरण के हिसाब से कभी चुनाव नहीं जीता जा सका है। यहां सपा ने चुनाव जीता तो बसपा और भाजपा ने भी चुनाव जीते हैं। इस विधानसभा में सबसे अधिक वोटरों की संख्या दलित समाज की है। वोटरों की संख्या करीब पांच लाख के आस—पास है।
प्रत्याशी बनने को लेकर लगा रहे एड़ी चोटी का जोर
अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। संभावित प्रत्याशियों में प्रसपा से प्रकाश चन्द्र मौर्य, बसपा से शिवकुमार चक और सपा से महाराज सिंह धनगर प्रत्याशी की लाइन में सबसे आगे हैं। वहीं भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। ऐसे में उनके नामों की घोषणा करना जल्दबाजी हो सकता है।
महाराज सिंह की काटी थी टिकट
वर्ष 2017 के चुनाव में सपा ने महाराज सिंह की टिकट काटकर भाजपा छोड़कर सपा में पहुंचे शिव सिंह चक को दे दी थी। हालांकि हारने के बाद वह दोबारा भाजपा में चले गए। इस बार फिर सपा महाराज सिंह पर दाव लगा सकती है। उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस विधानसभा में भाजपा से जीत हासिल करने के बाद सीट छोड़कर आगरा लोकसभा से चुनाव जीतने वाले प्रो. एसपी सिंह बघेल के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई है।
इसलिए हो रहा उप चुनाव
टूंडला विधानसभा सीट की बात करें, तो इस सीट पर 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के राकेश बाबू ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2002 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मोहन देव शंकर ने इस सीट पर जीत दर्ज की। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यहां से जीत दर्ज की। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। फिर पार्टी ने उन्हें आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ाया। वे चुनीव जीत गए और टूंडला सीट खाली हो गई। इसी कारण इस सीट पर उपुचनाव हो रहा है।
2017 का चुनाव परिणाम
प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा, 118584
राकेश बाबू, बसपा, 62514
शिव सिंह, सपा, 54888
गंगा प्रसाद पुष्कर, आरएलडी, 2576
नोटा, 1381
कुल मतदाता 349702
पड़े वोट 243591 एसपी सिंह बघेल 56070 वोट से जीते

अब तक के चुनाव परिणाम
2017 प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा, 118584
2012 राकेश बाबू, बसपा, 67949
2007 राकेश बाबू, बसपा, 50002
2002 मोहन देव शंखवार, सपा, 44703
1996 शिव सिंह चक, भाजपा, 46541
1993 रमेशचंद्र चंचल, सपा, 45465
1991 ओम प्रकाश दिवाकर, जनता दल, 20614
1989 ओम प्रकाश दिवाकर, जनता दल, 44689
1986 अशोक सेहरा, कांग्रेस, 14363
1980 गुलाब सेहरा, काग्रेस आई, 22937
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.