फिरोजाबाद

प्राइवेट अस्पतालों को मिलेगी संजीवनी, 15 को मिली खोलने की अनुमति

— लॉक डाउन के बीच अभी तक 26 अस्पतालों को मिली अनुमति, स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के लिए उठाए गए कदम।

फिरोजाबादMay 23, 2020 / 10:12 am

arun rawat

Hospital

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में प्राइवेट अस्पतालों को संजीवनी मिलेगी, 15 और अस्पतालों को खोलने की अनुमति अधिकारियों ने दे दी है। इससे पहले 11 अस्पतालों को खोला गया था। इसके बाद भी मरीज लगातार परेशान हो रहे थे। सरकारी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं। मरीजों को अब इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इमरजेंसी सेवाएं होंगी शुरू
जनपद में 15 निजी अस्पतालों ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी। प्रशासन ने अस्पतालों को इमरजेंसी सेवाएं चालू करने की अनुमति दे दी है। अब कुल 26 निजी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं चालू हैं। लॉकडाउन की शुरुआत में जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को नहीं मिल पा रही थी। कोरोना संक्रमण के चलते निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य सेवाएं देना बंद कर दी थी। वहीं, सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को इलाज मुश्किल हो रहा था।
खोले गए थे 11 अस्पताल
प्रशासन ने पूर्व में 11 अस्पतालों को खोलने की अनुमति दी थी। इसके बाद अब 15 और निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी है। इनमें सिर्फ इमरजेंसी सुविधाएं चालू होंगी। अभी ओपीडी संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि जिले के कुल 26 निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चालू करने की अनुमति दे दी है। इनमें मरीज इमरजेंसी में इलाज करा सकेगा।
यह हैं अस्पताल
संजीवनी नर्सिंग होम, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, कमलेश नर्सिंग होम, दयानंद मेमोरियल हॉस्पिटल, संजय बेस्ट केयर, मंगल ऑर्थो केयर, ओम हॉस्पिटल, वर्धमान हॉस्टिपल, वंश मदर एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक, जिंदल नर्सिंग होम, मित्तल नर्सिंग होम, एसएम अग्रवाल हॉस्पिटल, बंसल नर्सिंग होम, बीडीजी हॉस्पिटल, रघु शांति हॉस्पिटल, सिंधी हॉस्पिटल, ऋषिनाथ हॉस्पिटल, मैत्री हॉस्पिटल, अग्रवाल हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, यूनिटी हॉस्पिटल, प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर, शर्मा चिकित्सालय।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.