फिरोजाबाद

पुलिस से बचने के लिए छह साल से दिल्ली में सब्जी बेच रहा था हत्याभियुक्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

— ऑपरेशन क्लीन के तहत एसटीएफ ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा बरामद किया है, आरोपी पिछले 6 साल से पुलिस को चकमा देकर दिल्ली में रह रहा था।

फिरोजाबादAug 08, 2020 / 04:33 pm

arun rawat

warantee

फिरोजाबाद। अपराधियो की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन क्लीन में फ़िरोज़ाबाद पुलिस को 6 साल बाद सफलता हासिल हुई। हत्या का एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में सब्जी बेच रहा था। अब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
2014 में हुआ था मर्डर
थाना जसराना क्षेत्र के गांव भैंडी निवासी जुगेन्द्र सिंह पुत्र लेजम सिंह की वर्ष 2014 में गोली मारकर हत्या की गई थी। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे राशन की दुकान का मामला था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया।
अन्य आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास
पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिन्हें कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया था। आरोपी को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह वहां सब्जी बेचने का काम कर रहा था। उसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा बरामद किया है।

Home / Firozabad / पुलिस से बचने के लिए छह साल से दिल्ली में सब्जी बेच रहा था हत्याभियुक्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.