अंजान और बेसहारा वृद्धों के बीच महिला संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह, दिया प्यार और सम्मान

– धर्म जागृति विद्या महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में की सेवा, बुजुर्गो की सेवा कर उनसे लिया आशीर्वाद

<p>mahila mandal</p>
फिरोजाबाद। रविवार को नगर की धर्म जागृति विद्या महिला मंडल द्वारा बन्ना स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया। उन्होंने बुजुर्ग महिला और पुरुषों को भोजन करा उपहार प्रदान किए। मुख्य अतिथि चेयरमैन रामबहादुर चक ने कहा कि दूसरों के चेहरे पर खुशी देना ही सच्ची मानवता है। बच्चों को प्रारंभ से ही संस्कारी बनाएं। इसके लिए प्रत्येक माता-पिता को बच्चों की ओर ध्यान देना चाहिए।
वृद्धाश्रम में सेवा करने वाली महिला मंडल की पदाधिकारियों का उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा के वृंदावन लाल गुप्ता ने बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। जिला महामंत्री दीपक चैधरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया ने भी संस्था द्वारा कराए जाने वाले कार्यो की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
महिला मंडल की अध्यक्षा लता जैन ने कहा कि धर्म जागृति विद्या महिला मंडल द्वारा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है। संगठन जातिवाद से ऊपर उठकर काम करता है। क्लब की महिलाओं ने एक बच्चे का जन्मदिन बुजुर्गो के सानिध्य में मनाया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं को साड़ियां और बुजुर्गो को साफी और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष जसवीर प्रसाद जैन ने की।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर नीलम जैन, सोनम जैन, रेनू, ममता, रानी, रिचा, ज्योति, आरती, रितु, रूबी, गुंजन, अंजू, नीरज, प्राची, पंकज जैन, मनु, सिवी, रमांशु, कल्पना, गौरव, संजीत, संदीप, विकास, दिलीप, सौरभ, अंकित, अमित, बाॅबी, संगीता, रोविन, विजय, रिया, प्रियंका, अजय आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.