नारखी क्षेत्र का है मामला
फ़िरोज़ाबाद जिले में एक बार फिर खून के रिश्तों में खूनी खेल खेला गया। घटना फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बोहरनपुर की है। जहां पिछले कई दिनों से जेवर बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था। पीड़ित राजवीर के मुताबिक वह अपने प्लाट पर लेटे थे। तभी उसके छोटे भाई भूमिपाल और तेजपाल हाथ मे तमंचा लेकर पहुंचे और राजवीर को गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर भूमिपाल ने राजवीर को गोली मार दी। बीच बचाव करने आये राजवीर को भी फरसा मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना 112 पुलिस को मिली। सूचना के बाद 112 नंबर और नारखी पुलिस मोके पर पहुंची और दोनों घायलों को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।