ये हैं बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियां, दीपिका की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों कमाई के मामले में अभिनेताओं से पीछे नहीं हैं। ये अभिनेत्रियां कमाई के मामले में अभिनेताओं को टक्कर दे रही हैं।

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार , ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं का दबदबा है। यह अभिनेता बॉलीवुड में सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार हैं। इनकी सालाना कमाई अरबों रुपए में होती है। यह अभिनेता फिल्म निर्माताओं से मोटी फीस वसूलते हैं। इसके अलावा विज्ञापन, लाइव शो आदि से भी यह अभिनेता करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। कई अभिनेत्रियां कमाई के मामले में अभिनेताओं को भी टक्कर दे रही हैं। ये अभिनेत्रियां न केवल फिल्म के लिए करोड़ों रुपए वसूलती हैं, बल्कि विज्ञापन से भी यह भारी कमाई करती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म अभिनेताओं से भारी फीस वसूलती हैं।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। आज दीपिका एक फिल्म में काम करने के बदले 15 करोड़ रुपए की फीस ले रही हैं। इसके पीछे उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट होना बताया जा रहा है। बाजीराव मस्तानी के हिट होने से पहले दीपिका हर फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए लेती थीं। फिल्म निर्माता भी उन्हें खुशी-खुशी यह रकम दे रहे हैं।

कंगना रनोट
अपने दम पर फिल्म को सफल बनाने का दम रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी अब अपनी फीस बढ़ा दी है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के सफल होने के बाद कंगना ने अपनी फीस बढ़ाकर 10-11 करोड़ रुपए कर दी है। कई फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना आज फिल्म निर्माताओं की पसंद बनी हुई हैं।

करीना कपूर खान
सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर खान की फिल्मों में उपस्थिति भले ही कम हुई है लेकिन इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बनी हुई है। करीना आज भी फिल्मों में काम करने के लिए 9-10 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। बॉलीवुड में कमाई के मामले में करीना टॉप 5 अभिनेत्रियों में बनी हुई हैं।
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भारत का झंडा बुलंद कर रही हैं। लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी खासी डिमांड है। वह बॉलीवुड में अभी भी एक फिल्म में काम के बदले 8-10 करोड़ की फीस ले रही हैं।

कैटरीना कैफ
कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में चर्चित कहीं कैटरीना कैफ की बॉलीवुड में अभी भी डिमांड बनी हुई है। कई फ्लॉप फिल्मों का सामना कर चुकीं कैटरीना कैफ आज भी भारी भरकम फीस वसूलती हैं। वह अपनी हर फिल्म के लिए करीब 9 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.