SWADHAR Greh Yojana: महिलाओं को आश्रय के साथ मिलेगी नौकरी भी, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

SWADHAR Greh Yojana : बेघर औरतों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए है ये स्कीम
योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकें

<p>SWADHAR Greh Yojana</p>
नई दिल्ली। घरेलू हिंसा की शिकार, परिवार से सताई हुईं एवं बेसहारा औरतों को सहारा देने के मकसद से सरकार स्वाधार गृह योजना (SWADHAR Greh Yojana) चला रही है। इसमें ऐसी मजलूम औरतों का न सिर्फ रहने के लिए आश्रय दिया जाता है। बल्कि उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार उचित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकें। इस स्कीम का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं ले सकती हैं। इसमें उन्हें एक तय समय सीमा के लिए हास्टल में रहने की सुविधा मिलती है। साथ ही खाने-पीने एवं मेडिकल आदि फैसिलिटी मुहैया कराई जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।
योजना का उद्देशय
स्वाधार गृह योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से होता है। इस स्कीम का मकसद बेसहारा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुरक्षा प्रदान करना है। जिससे वो समाज में सिर उठाकर जी सकें। वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें सिलाई, बुनाई,, कढाई एवं अन्य कुटीर उद्योग चलाने हेतु गुर सिखाएं जाते हैं। इससे महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं।
महिलाओं को होंगे फायदे
1.महिलाओं को भोजन, कपड़ा एवं दवाईओं आदि की सुविधा के अलावा रहने को अस्थायी तौर पर घर मुहैया कराया जाएगा।
2.महिलाओं के आर्थिक पुर्नवास के लिए उन्हें व्यवसायिक एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
3.घरेलू हिंसा या अन्य समस्या से पीड़ित औरतों को कानूनी सहायता एवं मागदर्शन दिया जाएगा।
4.प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था करना।
कहां से मिलेगी मदद
नगर पालिका एवं छावनी बोर्ड
पंचायती राजसंस्थान एवं सहकारी संस्थान
राज्य सरकार की ओर से स्थापित महिला नगर निगम
कानून के तहत रजिस्टर्ड स्वयंसेवी ट्रस्ट
केंद्रीय व राज्य स्वायत्त निकाय
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.