PM Kisan Samman Nidhi: किस्त भेजे जाने पर भी 1.35 करोड़ किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, जानें कब मिलेगा लाभ

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme : करीब डेढ़ लाख फर्जी किसानों का निरस्त किया गया आवेदन, पात्र किसानों के प्रोफाइल की हो रही जांच
सत्यापन में सही पाए गए किसानों के अकाउंट में जल्द ट्रांसफर किया जाएगा पैसा, नवंबर में आएगी अगली किस्त

<p>Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme</p>
नई दिल्ली। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के मकसद से सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) चला रही है। इसके तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जो किस्तों में भेजी जाती है। सरकार अगस्त तक किस्त भेज चुकी है। अब अगली धनराशि नवंबर यानी अगले महीने भेजी जाएगी। मगर अभी भी देश के लगभग 1.35 करोड़ किसानों को इस स्कीम (Scheme For Farmers) का लाभ नहीं मिल सका है। सरकार के मुताबिक फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सत्यापन का काम किया जा रहा है। इनमें सुधार के बाद ही ऐसे आवेदकों के खाते में भेजा जाएगा, जो जांच में सही पाए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल आवेदकों में से 10.6 फीसदी ऐसे आवेदन मिले हैं जिनमें गड़बड़ी की संभावना है। इसलिए दोबारा इनका सत्यापन किया जा रहा है। जिससे पैसा गलत हाथ में न जाए। सारी जानकारियों को दोबारा वेरिफाई करने के बाद सही लाभार्थी के खाते में रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। बताया जाता है कि अब तक कुल 11 करोड़ 3 4 लाख वैध आवेदन आए हैं। यूपी में सबसे ज्यादा करीब 35,38,082 किसानों का सत्यापन पेंडिंग है। वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है जहां 7,92,584 किसानों का रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं हुआ है। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है जहां 7,36,292 किसानों का डाटा चेक होना है।
मालूम हो कि किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत कुछ दिनों पहले तमिलनाडु में बड़े घोटाले की खबर सामने आई थी। जिसमें पाया गया कि लगभग सौ करोड़ रुपए से अधिक रकम अवैध रूप से निकाल ली गई। इस मामले में कार्रवाई की गई। जिसके तहत अब तक 96 कांट्रैक्ट कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 34 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही 13 जिलों में एफआईआर दर्ज कराके 52 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा करीब 1.5 लाख फर्जी किसानों (Farmers) के नाम भी आवेदन लिस्ट से डिलीट किए गए हैं। अब सरकार पात्र किसानों की जांच कर उनके खाते में पैसा भेज रही है।
इस वजह से भी रुक सकता है पैसा
सत्यापन के अलावा किसानों के आवेदन फॉर्म या डॉक्यूमेंट्स में हुई गड़बड़ी के चलते भी उनका पैसा अटक सकता है। इसलिए अगर आपके डॉक्यूमेंट्स में कोई गड़बड़ी है तो इस बात का पता लगाने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर लॉग इन करें। इसके बाद इसमें दिए गए ‘Farmers Corner’ वाले टैब में क्लिक करें। अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो इसे एडिट करें। कई बार नाम की स्पेलिंग गलत होने से भी पैसा रुक जाता है इसलिए इसे भी चेक कर लें। स्कीम से जुड़ी पूरी अपडेट देखने के लिए स्टेटस चेक का भी विकल्प मिलता है। यहां क्लिक करके आप पूरा विवरण देख सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.