त्योहार

घर-घर जलाए दीप… सादे ढंग से मनाई रामनवमी…देखिए तस्वीरों में

8 Photos
Published: April 02, 2020 09:49:02 pm
1/8

घरों पर जलाए दीप... भिवाड़ी में चैत्र नवरात्र के नौवें दिन गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव घरों में ही रामनवमी के रूप में मनाया। लॉकडाउन की पालना में लोगों ने घरों पर ही रहकर पूजा की। संध्या के समय लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप भी जलाए।

2/8

लॉक डाउन से टली शोभायात्रा, यज्ञ कर मनाई रामनवमी... जोधपुर शहर में हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन होता रहा हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के आतंक से शहर में लॉक डाउन होने पर विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से कार्यालय परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। फोटो- जेके भाटी

3/8

कोटा में रामनवमी पर इस बार मंदिर सूने रहे। फोटो: नीरज

4/8

जयपुर के चांदपोल स्थित रामचंद्र मंदिर में आरती करती महिला श्रद्धालु आरती करते हुए। फोटो: दिनेश डाबी

5/8

रामनवमी पर मंदिरों में ताले बंद कर हुआ भगवान राम का जन्म उत्सव मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में रामनवमी पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया शहर के रघुनाथ गोड बाबा मंदिर पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई और मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर पूजन अर्चना की गई और आरती की गई । इस दौरान मंदिर में पुजारी एवं अन्य लोगों ने मास्क पहनकर आरती की एवं भगवान राम लक्ष्मण एवं सीता को भी मास्क पहनाया।

6/8

जबलपुर में रामनवमी पर्व पर घर-घर में जलाए गए दीप। फोटो :अफरोज खान

7/8

सूरत के मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। फोटो: मुकेश त्रिवेदी

8/8

छिंदवाड़ा में रामनवमी के चलते राम मंदिर में 12:00 बजे भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया सादगी पूर्ण ढंग से। फोटो: शेखर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.