Video: बांटी क्रिसमस की खुशियां और उपहार

शहर के सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सोमवार को क्रिसमस का उल्लास उमड़ा। सांता क्लॉज ने क्रिसमस के उपहार बांटे और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

श्रीगंगानगर.
शहर के सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सोमवार को क्रिसमस का उल्लास उमड़ा। सांता क्लॉज ने क्रिसमस के उपहार बांटे और लोगों को शुभकामनाएं दीं। सुबह दिन की शुरुआत फादर सुनीष ने प्रार्थना सभा कर की। इसके बाद क्रिसमस में कैंडल जलाकर ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इसके साथ ही केक का वितरण किया जा रहा था। रविवार रात को ही चर्च में ईसा मसीह के जन्म से संबंधित झांकियां सजाई गई थीं। सुबह यहां पहुंचे लोगों ने चर्च के सामने सांता क्लॉज का रूप धरे व्यक्ति के साथ सेल्फी ली तथा खुशी का इजहार किया।


चर्च पर विशेष सजावट
कार्यक्रम के लिए चर्च को विशेष रूप से सजाया गया था। चर्च में रोशनी की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।


गुरुनानक बस्ती चर्च में आयोजन
इसी प्रकार गुरुनानक बस्ती के चमत्कार चर्च ऑफ जीसस में भी ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता हुई। चर्च पर रोशनी से सजावट की गई। बाइबिल पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। बिशप डॉ. अमरदीप ने प्रभु यीशू के जन्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।


‘जीयो और जीने दो’ संस्था ने क्रिसमस मनाया
श्रीगंगानगर.

‘जीयो और जीने दो’ संस्था ने सोमवार को अग्रसेन नगर में क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में अनेक रोचक गेम्स एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि समय पाबंदी पुरस्कार में निशा अग्रवाल, रॉक एण्ड रॉल गेम्स में नैन्सी जैन तथा कलरिंग चेयर्स में प्रियंका सोनी विजेता रही।


ज्योति गोयल व सीमा गोयल ने तम्बोला गेम खिलाया। सांता क्लॉज बनी ज्योति अग्रवाल ने समस्त सदस्यों को उपहार
प्रदान किए।


भारती कॉन्वेन्ट स्कूल में ‘ग्रॉन्ड पेरेन्ट्स डे’ मनाया
श्रीगंगानगर.

भारती कॉन्वेन्ट स्कूल में सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर ‘ग्रान्ड पेरेन्ट्स डे’ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष कस्वां थे। अन्य अतिथि एचएल कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल गीता भारद्वाज, चन्द्रेश जैन, नीलम जैन,विद्यालय प्रबन्धक समिति सदस्य संजय गुप्ता, विनोद चमडिय़ा, भानुप्रकाश गर्ग, नरेश लीला,विकास गुप्ता और विवेक गुप्ता थे। सभी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के संस्थापक फूलचंद गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। ‘ग्रान्ड पेरेन्टस डे’ का यह दिन बच्चों के साथ केक काटकर और कैंडल जलाकर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और सुसंस्कारित बनाने में ग्रान्ड पेरेन्ट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रबन्धक समिति सदस्य संजय गुप्ता ने अतिथियों को बधाई दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.