उमरिया

त्याग और बलिदान का त्योहार है ईद-उल-अजहा

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गयी बकरीद

उमरियाAug 23, 2018 / 05:35 pm

shivmangal singh

त्याग और बलिदान का त्योहार है ईद-उल-अजहा

उमरिया. बकरीद का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में नमाज अदा की गई जहां पाली, चंदिया, मानपुर, करकेली, बिरसिंहपुरपाली सहित आदि गावों से आये हजारों लोगों ने बकरीद की नमाज अदा किया। हजारों की तादात में ईदगाह में ईदुल अजहा की नमाज़ की गई अता। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में हजारों की तादात में मुस्लिम भाइयों ने सुबह 9.15 बजे पर ईदुल अदहा की नमाज अता की है। इस मौके पर इमाम रफीकुल कादरी ने नमाज के बाद खुदा से केरल में हुए कुदरती कहर को रोकने और मुल्क की बेहतरी के लिए अमन कायम रखने बुलंद आवाज में दुआयें की है।
इस मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों ने केरल की प्राकृतिक आपदा के दौरान हुई मौतों पर चिंता जताई और प्रभावित लोगों की जिंदगी फिर पटरी पर आए इसलिए इस खास मौके पर हो रहे चंदे में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर धार्मिक पर्व एवम सद्भाव का प्रतीक इदुल अदहा की एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाइयों ने बाद नमाज कब्रिस्तान पहुंचकर अपने सगे रिश्तेदार, दोस्त, मुहिब की कब्र पर फातिहा, दुरूद पढ़ी और उनके हक में दुआयें की है।
इस मौके पर ईदगाह में रंगबिरंगे परिधानों में बच्चों की शिरकत भी खास दिखी, वे भी एक दूसरे के गले लगकर बधाइयां देते दिखे। इस खास मौके पर ईदगाह पहुंचकर जिला प्रशासन सहित राजनीतिक दल
एवम स्थानीय गणमान्य नागरिको ने गले लगकर सभी को मुबारबाद दी है।
विदित हो कि धार्मिक सद्भाव के प्रतीक ईदुल अदहा का त्यौहार मुस्लिम भाई अल्लाह की राह में त्याग और बलिदान किये जाने की याद में मनाते हैएइस त्यौहार में सभी मुस्लिम भाई घर पर कुर्बानी कराते हैएऔर कुर्बानी को गरीबएदोस्त और रिश्तेदारों में खुशी खुशी तकसीम किया जाता है। मुख्यालय में कुर्बानी के लिए कमेटी ने खास व्यवस्थाएं की गई थीएअलग अलग जगहों के लिए अलग अलग लोगों की बाकायदा डयूटी लगाई थीएजिससे सभी के घर मे हो रही कुर्बानी सही वक्त पर मुकम्मल हो सके।खुशी और हर्षोल्लास के इस पर्व पर कलेक्टर माल सिंह एवम पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव ने दिली रूप से जिले के सभी नागरिकों को शुभ कामनाएं दी है और बधाइयां प्रेषित की है।Ó
जिले में मुख्यालय के अलावा चंदिया, नौरोजाबाद, बिरसिंहपुर पाली, मेढकी, मानपुर, अमरपुर सहित कई खास जगहों पर ईदुल अदहा की नमाज हजारों की तादात में खुलूस के साथ अता की गयी है और बाद नमाज इमाम ने मुल्क की खुशनुमायी की दुआयें की है। इस खास मौके पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ईदगाह समेत शहर के सभी प्रमुख चाक चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दिया।
संख्या अधिक होने के कारण ईदगाह के बाहर स्थित मैदान व सड़कों पर खड़े होकर लोगों ने नमाज अदा किया। नमाज के बाद लोगों ने बच्चों के साथ ईदगाह पर मिठाइयां व खिलौनों की खरीदारी की। भीड़ पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से सभी वाहनों को बाहर ही रोक दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये थे। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंध रही।

Home / Umaria / त्याग और बलिदान का त्योहार है ईद-उल-अजहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.