पिता ने लाइसेंसी बंदूक से शादीशुदा बेटी को मारी गोली, जानें- क्यों?

– बेटी को मारने के बाद पुलिस थाने में जाकर किया सरेंडर- फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का मामला

<p>थानाध्यक्ष थरियांव उपेन्द्र नाथ राय ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छदेन के लिये भेज दिया।</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फतेहपुर. जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक पिता ने अपनी शादीसुदा पुत्री की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी। वह भी इसलिए क्योंकि उसकी बेटी ससुराल ससुराल में रुकती नहीं थी और मायके चली आती थी। घटना के बाद पुत्री हंता पिता सीधे थाना पुलिस के पास पहुंचा, जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि जयसिंहपुर गांव निवासी चन्द्रमोहन सिंह ने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी 22 वर्षीय पुत्री की गोली मार कर हत्या कर दिया। उन्होंने थाना पुलिस के हवाले से बताया कि मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी।
आरोपी पिता के हवाले से थानाध्यक्ष थरियांव उपेन्द्र नाथ राय ने बताया कि युवती शादी के बाद ससुराल में नहीं रुकती थी। वह ससुराल जाने के कुछ ही दिनों बाद अपने मायके जयसिंहपुर चली आती थी। इससे आजिज पिता ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से गोली मार हत्या करने के बाद थाना आया और पूरी घटना बतायी।
पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
थानाध्यक्ष थरियांव उपेन्द्र नाथ राय ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छदेन के लिये भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता चन्द्रमोहन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.