कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूछा- क्या हरियाणा में जंगल राज है?

अनिल विज द्वारा राहुल गांधी को राज्य में दाखि़ल न होने देने की धमकी देने पर कैप्टन ने किया सवाल
कहा, भाजपा केंद्र और राज्यों में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है, परन्तु इससे कांग्रेस का हौसला और बढ़ेगा

<p>Captain Amarinder Singh</p>
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरियाणा में न घुसने की धमकी दी है। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूछा है कि क्या हरियाणा में जंगल राज चल रहा है। उन्हंने चेतावनी दी कि अनिल विज के बयान से कांग्रेस को किसानों के हकों के लिए संघर्ष करने के लिए और हौसला मिलेगा। भाजपा केंद्र और राज्यों में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है। इस तरह राहुल गांधी के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब में ठन गई है।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के खिलाफ यूपी में बदसलूकीः कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े

विपक्ष की आवाज दबाने पर तुली भाजपा
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यू.पी. पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला और केस दर्ज किया गया। इससे पहले संघर्ष कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार इन राज्यों में संविधान में दर्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का पूरी तरह उल्लंघन करती हुई विपक्ष की आवाज़ दबाने पर तुली हुई है।
यह भी पढ़ें

सिर्फ 15 मिनट में एटीएम से 19.17 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

मूर्खों की दुनिया में जी रही भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र या राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के ऐसे दमनकारी और ग़ैर-लोकतांत्रिक कृत्यों के आगे नहीं झुकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अब भाजपा को असहमति की आवाज़ दबाने नहीं देगी क्योंकि असहमति प्रकट करना प्रत्येक भारतीय का अधिकार है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यदि वह (भाजपाई) सोचते हैं कि ऐसी मनमानी के साथ कांग्रेस लीडरशिप के इरादों को तोड़ देंगे तो वह मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी लोगों की आवाज़ को जबरन दबाने की कोशिश हुई है तो उस समय यह आवाज़ और बुलंद हुई है।
भाजपा दो सीटों पर सिमट जाएगी
उन्होंने कहा कि विज का बयान मनमाना नहीं बल्कि भाजपा की तरफ से विरोधियों को ख़त्म करने के लिए तैयार की गई साजिश का हिस्सा है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घिनौने इरादों में सफल नहीं होगी और भारत के लोग इनको ऐसा हरगिज़ नहीं करन देंगे और वह फिर से संसद में 2 सीटों तक सिमट कर रह जाएंगे जहाँ से उन्होंने अपने राजनैतिक सफऱ की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसानों और दबे-कुचले वर्गों के साथ खड़ी है और उनके हकों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.