इटावा

दर्शन सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे रामगोपाल और शिवपाल, सपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

6 Photos
Published: August 30, 2018 01:52:16 pm
1/6

केंद्रीय समाज सेवा समिति के नाम से संचालित एक संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह यादव राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। करीब 74 साल के दर्शन सिंह यादव की पहचान यहां समाजसेवक की रही है।

2/6

दर्शन सिंह यादव का जन्म 31 जुलाई 1944 को इटावा जनपद के ग्राम बहादुरपुर हैवरा में एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। दर्शन सिंह यादव का ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक पाठशाला हैवरा इटावा से ग्रहण की। गांव में आगे शिक्षण व्यवस्था न होने के चलते उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सीमावर्ती जनपद मैनपुरी के आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल से उत्तीण की।

3/6

दर्शन सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे नागेंद्र प्रताप प्रमोशन पाकर आईएस हो गए हैं। उनकी गिनती प्रदेश के सबसे ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ एवं शासन एवं कुशल प्रशासक के रूप में की जाती है। जबकि बाकी दोनों छोटे बेटे अपना घरेलू व्यवसाय देख रहे हैं।

4/6

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शोक जताया।

5/6

राम गोपाल यादव ने दर्शन सिंह यादव के समाज को दिशा देने वाले प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बाबू जी ने लगातार प्रयास करके समाज में अनंतकाल से व्याप्त कुप्रथा तेरहवीं को बड़े पैमाने पर रोकने में सफलता प्राप्त की। इसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

6/6

वहीं बाबू दर्शन सिंह के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने भी गहरा शोक जताया है। शिवपाल सिंह यादव ने बाबू दर्शन सिंह को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में अलख जगाने वाला मसीहा बताया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.