अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है, सत्ता से जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यूपी की सत्ता से बीजेपी के जाते ही प्रदेश में सबकुछ ठीक हो जाएगा।

<p>अखिलेश यादव बोले भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है, सत्ता से जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के सन्निकट आते ही राजनीतिक दलों की दूसरे दलों पर बयानबाजी शुरू हो गई है। इटावा जिला के सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Government) पर तंज कसे। उन्होंने कहा है यूपी की सत्ता से बीजेपी के जाते ही प्रदेश में सबकुछ ठीक हो जाएगा। जनता बेसब्र से इंतजार कर रही है कि कब चुनाव हो और वोट डालकर बीजेपी को सत्ता से हटाएं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार का समय खत्म हो गया है, अब जनता भाजपा को नहीं देखना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताने पर उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा की किसान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। किसान की आय तो दुगनी नहीं हुई, लेकिन महंगाई जरूर बढ़ गई है।
वहीं शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोंकरे खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया रुका पड़ा है। भाजपा के सत्ता से हटते ही सबकुछ ठीक ठाक हो जाएगा। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस सरकार में आम लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनता से भी मुलाकात की और समस्याओं को सुना।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.