एटा

भाजपा नेता को मिली बम से उड़ा देने की धमकी, जानिए पूरा मामला!

– एटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे भाजपा नेता।- कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पर आया अज्ञात शख्स का फोन।

एटाJan 18, 2020 / 11:58 am

suchita mishra

bjp leader

एटा। एटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए यूपी के श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता रघुराज सिंह को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कार्यक्रम के दौरान ही उनके मोबाइल पर अज्ञात शख्स का फोन आया था। फोन करने वाले को उनके एटा वाले कार्यक्रम में शिरकत करने की भी जानकारी थी। उसने फोन पर इस बात का जिक्र किया था। फिलहाल भाजपा नेता ने इस मामले से डीजीपी ओपी सिंह को अवगत कराया है।
यह भी पढ़ें

कोर्ट में भाजपा सांसद के हाजिर न होने पर जज ने दिखायी सख्ती, 10 दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का IG को दिया आदेश

ये है मामला
दरअसल भाजपा नेता रघुराज सिंह राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक शख्स ने कॉल किया और अभद्र भाषा में बात करने लगा। तभी उन्होंने अपना मोबाइल अपने पीआरओ को दे दिया। इसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने भाजपा नेता को बम से उड़ा देने की धमकी दी। कॉल करने वाले शख्स को उनके कार्यक्रम में आने की भी पूरी जानकारी थी, जिसका जिक्र भी उसने कॉल के दौरान किया था। इसके बाद रघुराज सिंह ने फौरन डीजीपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उनका कहना है कि आतंकवादियों और देशद्रोहियों का विरोध करने के कारण एक संगठन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। भाजपा नेता के मुताबिक उन्हें 14 नवंबर से अब तक कई बार धमकी मिल चुकी है। इसकी शिकायत भी एसएसपी अलीगढ़ और डीएसपी से की जा चुकी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.