घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, अचानक चली गोली, युवक की मौत

मृतक युवक के परिजन पूरे मामले पर कुछ भी बोलने बच रहे हैं। मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के वसुंधरा गांव का है।

<p>घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, अचानक चली गोली, युवक की मौत</p>
एटा। युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस मौत की वजह तलाश रही है। वहीं मृतक युवक के परिजन पूरे मामले पर कुछ भी बोलने बच रहे हैं। मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के वसुंधरा गांव का है।
यह भी पढ़ें

नाले में पड़े कूड़े में लगी भयंकर आग, क्षेत्र में हड़कंप, देखें वीडियो

वहीं बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी कै तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक गोली की आवाज हुई, घर वालों ने आकर देखा तो 18 वर्षीय शिवम लहूलुहान हालत में पड़ा था। देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें– Donald Trump के स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम, मंगलवार को CM Yogi लेंगे तैयारियों का जायजा

परिजन मौत की वजह को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं अवागढ़ थाना पुलिस जांच में मौत की वजह तलाश रही है, आखिरकार आत्म हत्या की मुख्य वजह क्या है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.