टॉलीवुड

Allu Arjun Birthday Special: 5 फिल्में जिन्होंने अल्लू अर्जुन को बनाया पैन इंडिया स्टार, पांचवी मूवी ने बॉक्स पर मचाया था धमाका

5 Photos
Published: April 08, 2024 01:56:18 am
1/5

इस लिस्ट में सबसे पहली मूवी है ‘आर्य’। 2004 में आई ये मूवी महज चार करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का सीक्वल 'आर्य 2' साल 2009 में रिलीज हुआ।

 

 

2/5

'वेदम'
'वेदम' में अल्लू अर्जुन ने गंदी बस्ती में रहने वाले एक लड़के का रोल किया था जो एक बड़े घर की लड़की पूजा से प्यार कर बैठता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा अनुष्का शेट्टी, मांचू मनोज, सरन्या पोंवन्नन, नागय्या, दीक्षा सेठ और लेखा वाशिंगटन लीड रोल में थे। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इस फिल्म में नजर आए थे।

 

 

3/5

जुलायी
'जुलायी' एक एक्शन कॉमेडी मूवी है जिसमें अल्लू ने 'रवि' नारायण का रोल किया था। इस मूवी में सोनू सूद भी एक खास किरदार में दिखे थे। दोनों के कॉम्बो की खूब तारीफ हुई थी। ‘जुलायी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा।

4/5

सन ऑफ सत्यमूर्ति
'सन ऑफ सत्यमूर्ति' में अल्लू अर्जुन का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। मूवी में अल्लू अर्जुन ने एक अरबपति के सबसे छोटे बेटे विराज आनंद का रोल किया था। पिता की मौत के बाद विराज जिस तरह से अपनी विरासत बचाता है उसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये के आस पास रहा है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन के लिए जबरदस्त रही।



5/5

पुष्पा: द राइज
अल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा: द राइज- पार्ट वन' ना केवल तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी बल्कि पैन इंडिया लेवल पर मूवी ने धमाकेदार कमाई की। मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 375 करोड़ के आस पास का रहा। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने चंदन की तस्करी वाले मजदूर पुष्पा राज का किरदार निभाया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.