चुनाव

Assembly Elections 2021 : गिरिराज बोले – बंगाल में कटमनी तो केरल में कमीशन मनी पर चलती है सरकार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल और केरल सरकार पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों जगह भ्रष्टाचार का बोलवाला है।

नई दिल्लीMar 29, 2021 / 10:06 am

Dhirendra

पश्चिम बंगाल और केरल में भ्रष्टाचार चरम पर।

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। होली के दिन भी सियासी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक साथ केरल और पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1376384237956329473?ref_src=twsrc%5Etfw
कमीशन के बिना कोई काम नहीं होता

गिरिराज सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है कि बंगाल की सरकार कटमनी पर चलती है और केरल की सरकार कमीशन मनी पर चलती है। दोनों प्रदेशों के लोगों ने बताया कि कोई प्रोजेक्ट तब तक सफल नहीं होता है जब तक कमीशन नहीं दिया जाए।
ममता की सोच ने आतंक का रूप लिया

बता दें कि एक दिन पहले गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से की थी। उन्होंने कहा था कि टीएमसी प्रमुख अपने विरोधियों की हत्या करना चाहती हैं। ममता बनर्जी एक सेसी नेता हैं जो अपने विरोधियों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहती हैं। उनकी सोच ने अब आतंक का रूप ले लिया है। लेकिन जनता ने 2 मई को उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प ले लिया है।

Home / Elections / Assembly Elections 2021 : गिरिराज बोले – बंगाल में कटमनी तो केरल में कमीशन मनी पर चलती है सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.