तितली तूफान के बाद आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट, भारत को हो गया है इतने खरब रुपए का नुकसान

संयुक्त राष्ट्र की ‘आर्थिक नुकसान, गरीबी और आपदा: 1998-2017’ शीर्षक से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से पिछले 20 साल में भारत को करीब 5.89 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

<p>यूएन रिपोर्ट: प्राकृतिक आपदा से 20 साल में भारत को हुआ 59 खरब रुपए का नुकसान</p>

नर्इ दिल्ली। जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से पिछले 20 साल में भारत को करीब 5.89 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की ‘आर्थिक नुकसान, गरीबी और आपदा: 1998-2017’ शीर्षक से एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभावों का आकलन किया गया है।

151 फीसदी नुकसान का इजाफा
इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम में कमी लाने के लिए काम करने वाले विभाग ने तैयार किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस रिपोर्ट के मुताबिक 1998 से लेकर 2017 के बीच प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान में 151 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन 20 वर्षों में दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को लगभग 215.6 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। इस तरह 1978 से 1997 के बीच इनसे 895 अरब डॉलर (करीब 66 हजार 350 अरब रुपए) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे होने वाली क्षति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल आर्थिक नुकसान में बड़ी मौसमी घटनाओं से होने वाली हानि की हिस्सेदारी 77 फीसदी है।

इस देश में इतना हुआ नुकसान
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका को 944.8 अरब डॉलर (करीब 70 हजार 042 अरब रुपए), चीन को 492.2 अरब डॉलर (करीब 36 हजार 489 अरब रुपए), जापान को 376.3 अरब डॉलर (करीब 27 हजार 897 अरब रुपए), भारत को 79.5 अरब डॉलर (करीब 59 खरब रुपए) और प्यूर्तो रिको को 71.7 अरब डॉलर (5,316 अरब रुपए) का नुकसान हुआ है। बाढ़, तूफान और भूकंप से होनेवाले ज्यादा आर्थिक नुकसान में तीन यूरोपीय देश शीर्ष पर हैं। इसमें फ्रांस को 48.3 अरब डॉलर (करीब 3,581 अरब रुपए), जर्मनी को 57.9 अरब डॉलर (करीब 4,291 अरब रुपए) और इटली को 56.6 अरब डॉलर (करीब 4,195 अरब रुपए) का नुकसान हुआ है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.