अर्थव्‍यवस्‍था

इस देश में कदम रखते ही 64 गुना बढ़ जाएगी आपकी संपत्ति, ये है बड़ी वजह

7 Photos
Published: September 11, 2018 11:39:05 am
1/7

डाॅलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भारी कमजाेरी देखने को मिल रही है। हालांकि आज मंगलवार को रुपये पिछले दिन के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त देखने काे मिली है। रुपये की बढ़ती कमजाेरी भारत सरकार आैर भारतीय रिजर्व बैंक के लिए चिंता विषय बना हुआ है। रुपये की कमजोरी का अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रुपये में गिरावट से पेट्रोल-डीजल तक की कीमतों में अाग लगी हुर्इ है। वहीं इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। लेकिन रुपये की गिरावट से आप इतना भी हताश मत होइए क्योंकि दुनिया के कर्इ एेसे देश हैं जहां ये भारतीय रुपया आपको अरबपति बना सकता है। यहां पर आप भारतीय रुपये से पूरी मौज काट सकते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।

2/7

कंबोडिया- इस दक्षिण एशियाई देश के मंदिर और वास्तुकला यहां की प्राचीन गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। इन मंदिरों की भव्यता आपको अचरज में डाल सकती है और इसके लिए आपको जो कीमत चुकानी पड़े वह आपको बेहद ही मामूली जान पड़ेगी। यहां एक रुपए की कीमत 64 (रिल कंबोडियाई) करेंसी के बराबर है। यानी भारतीय रुपया यहां आपको 64 गुना अमीर बना देगा।

3/7

जिम्बाब्वे- जिम्बाब्वे में एक रुपया 8.58 डाॅलर के बराबर है। यहां की संस्कृति और दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तट के अलावा भी यहां पर बहुत कुछ देखने लायक है। यहां पर आप अच्छी खरीदारी भी कर सकते है।

4/7

मंगोलिया- विश्व के दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान, गोबी रेगिस्तान में स्थित यह देश सैकड़ों वर्षों से बंजारों का देश रहा है। आज भी यहां के लोग इसी तरह की जीवनशैली को अपनाते हैं। हालांकि कुछ आधुनिक तकनीक का प्रयोग यहां के लोग भी करने लगे हैं, पर अब भी घोड़े और अन्य मवेशियों को चराना यहा का प्रमुख व्यवसाय है। यहा एक रुपए की कीमत 29.83 तुगरिक है।

5/7

नेपाल- हिमालय की गोद में बसा हमारा यह पड़ोसी देश हिमालय को बेहद करीब से महसूस करने का अवसर देता है। यहां एक रुपया 1.6 नेपाली रुपए के बराबर है। यहां पर घूमने के लिए एक से अच्छी एक चीजें है। इतना ही नहीं यहां का खाना भी आपको बेहद ही पंसद आने वाला है।

6/7

पाकिस्तान-एक पुरानी कहावत है कि जिसने लाहौर नहीं देखा वह जिया ही नहीं, पर लाहौर के अलावा भी पाकिस्तन में ऐसा बहुत कुछ है जहां हम दो देशों की संयुक्त विरासत के अवशेषों को देख सकते हैं। यहां पर आप कम दामों में अच्छा भोजन खा सकते है। इतना ही नहीं कई ऐसी चीजें भी है जो यहां बहुत सस्ती है जैसे पेट्रोल। पाकिस्तान में आप भारत के अति प्रचीन इतिहास को जी सकते हैं। यहां 1 भारतीय रुपया 1.58 पाकिस्तानी रुपए के बराबर है।

7/7

श्रीलंका-श्रीलंका में बीच, जंगल, पहाड़ और चाय के बगान देखकर आपको लगेगा कि आप केरल में आ गए हैं। इस द्वीपीय देश में भारत का एक रुपया 2.08 श्रीलंकाई रुपए के बराबर है। यहां पर कई ऐसी चीजें है जिन्हें देख कर आप खुश हो जाएंगेश यहां पर भी कई ऐसी बेहतरीन जगह है जहां आप जरुर घूमना चाहेगें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.