Jeff Bezos ने तोड़ा कमाई का खुद का Record, Ex Wife बनी दुनिया की सबसे अमीर महिला

Jeff Bezos की 6 महीने में बढ़ी 57 अरब डॉलर दौलत, कुल संपत्ति हुई 172 अरब डॉलर
4 सितंबर 2018 को Jeff Bezos की कुल संपत्ति 168 अरब डॉलर पहुंची थी, Ex Wife Mackenzie की दौलत 57 अरब डॉलर की

<p>Jeff Bezos break his own record, ex-wife becomes world&#8217;s richest woman</p>

नई दिल्ली। इस साल की शुरूआत से ही दुनिया कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की लपेट में है। जिसकी वजह से दुनियाभर की इकोनॉमी ( World Economy ) को काफी नुकसान पहुंचा है। खास बात तो ये है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ( Jeff Bezos World’s Richest Man ) इन्हीं 6 महीनों में और ज्यादा अमीर हो गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो उनकी अब कुल संपत्ति उनके पिछले रिकॉर्ड से 4 बिलियन डॉलर ज्यादा हो गई है। वहीं बात की पूर्व पत्नी मैकेंजी ( Ex Wife Mackenzie ) की करें तो अमेजन के शेयरों में इजाफे का फायदा उन्हें भी मिला है। वो दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति ( Jeff Bezos Net Worth ) कितनी हो गई है।

लगातार तीसरे महीने भी गिरावट के बाद भी Service Sector में देखने को मिला सुधार

अमेजन के शेयरों में आई तेजी
बुधवार की बात करें तो अमेजन के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से जफ बेजोस की संपत्ति में 172 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। अब जेफ बेजोस ने दौलत का नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह उनके पुराने रेकॉर्ड से चार अरब डॉलर ज्यादा है। इससे पहले 4 सितंबर 2018 को उनकी कुल संपत्ति 168 अरब डॉलर पहुंची थी। इस साल उनकी कुल संपत्ति में 57 अरब डॉलर का उछाल आया है।

India ने दिया China को झटका, अब इस सामान के Import पर लगाया जाएगा Ban

पूर्व पत्नी मैकेंजी को भी हुआ फायदा
अमेजन के शेयरों में इजाफा होने के की वजह से जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी को भी काफी फायदा हुआ है। उनकी दौलत अब 57 अरब डॉलर पहुंच गई है। जिसकी वजह से वो दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। मैकेंजी अब ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में मैकेंजी अब 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि बेजोस और मैजेंजी के बीच दुनिया का सबसे महंगा तलाक हुआ था। बेजोस ने करीब 20 फीसदी संपत्ति मैकेंजी को दिया था। मैकेंजी के पास अमेजन की 4 फीसदी की शेयर होल्डिंग है।

Corona Vaccine बनाने जा रही Zydus Cadila के Shares में जबरदस्त उछाल, कमाई का बड़ा मौका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.