2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत बनेगा पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश : जेटली

जेटली ने कहा कि हाल में जारी विश्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

<p>भारत का अगले साल तक पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना संभव : जेटली</p>

नई दिल्ली। विश्व बैंक के हाल के आंकड़ों से खुश केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि संभावना है कि भारत अगले साल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा। विश्व बैंक ने इस साल भारत की विकास दर 7.3 फीसदी और अगले साल 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

फ्रांस को पीछे छोड़ा
भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पर डाले गए एक लेख में जेटली ने कहा कि हाल में जारी विश्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने स्वीकार किया फ्रांस की आबादी की तुलना में भारत की विशाल आबादी को देखते हुए प्रति व्यक्ति आय में भारी अंतर होगा।

ब्रिटेन को छोड़ देंगे पीछे
जेटली ने कहा, “जो अनुमान लगाया गया है, अगर हमारी विकास दर उतनी रहती है, तो अगले साल तक हम ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। पिछले चार वर्षो में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के नाते, हम अगले दशक को आर्थिक विस्तार के रूप में देख सकते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत ने व्यापार में आसानी की रैंकिंग और पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

वर्ल्ड बैंक ने जारी की थी रिपोर्ट
भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ल्ड बैंक द्वारा 2017 के लिए जारी रिपोर्ट के अनुसार 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले भारत ने फ्रांस को छठे स्थान पर कब्जा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू आय (जीडीपी) की तुलना में भारत की जीडीपी 2.597 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ताज्जुब की बात तो ये है कि फाइनेंशियल र्इयर के कर्इ क्वार्टर में नुकसान होने के बाद भी जुलाई 2017 से देश की आर्थिक विकास दर बढ़ोत्तरी हुर्इ है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.