Queen Qlizabeth ii के बाद सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं 10 देशों की इकोनॉमी पर पड़ेगा असर

सदी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक होगी महारानी की मौत
महारानी की अंतिम विदाई का पूरा खर्च ब्रिटिश सरकार वहन करेगी
अंतिम विदाई से नए राजा की ताजपोशी तक 8 बिलियन डॉलर होगा खर्च

नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया में अब भी कई राजशाही परिवार हैं। जिनका महत्व आज भी उनके देश में उतना ही है जितना पहले हुआ करता था। मौजूदा समय में दुनिया के सभी देशों में लोकतंत्र का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। फिर भी ब्रिटेन ( Britain ) में राजशाही का आज भी पूरा महत्व है। भले ही ब्रिटेन की परंपराओं की जड़ों में लोकतंत्र समा गया हो, लेकिन महारानी और उनके परिवार को सबसे बड़ा दर्जा मिला हुआ है। जब भी ब्रिटेन के राजपरिवार में से कोई शख्स दुनिया को छोड़कर जाता है तब उसका फ्यूनरल भी उतना ही शाही होता है। मौजूदा समय में ब्रिटेन की Queen Elizabeth II 93 वर्ष की हो चुकी है। अगर वो भगवान के पास चली जाती हैं, तब ब्रिटेन की इकोनॉमी ( UK Economy ) को बड़ा झटका लगेगा। यहीं नहीं दुनिया के करीब 10 देशों की इकोनॉमी पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे…

93 साल की हो चुकी हैं ब्रिटेन की महारानी
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 93 साल की हो चुकी हैं। आपको यकीन नहीं होगा फिर भी हम आपको बता देंते हैं कि उन्हें ब्रिटिश राजगद्दी पर बैठे हुए करीब करीब 67 साल हो चुके हैं। जबकि ब्रिटेन के बीते चार प्रधानमंत्री की उम्र भी 60 पार नहीं हुई है। है ना ताज्जुब की बात। आज तक ब्रिटेन में इतने लंबे समय तक किसी इंसान ने क्राउन नहीं पहना है। उनके सिर पर 1953 में ब्रिटिश क्राउन सजाया गया था।

विदाई भी भव्यता के साथ
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली अपने भव्य जीवनशैली के लिए जानी जाती है। वैसे भी जब महारानी की मौत होगी तो वो सदी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक होगी। ऐसे में उनकी विदाई भी पूरी भव्यता के साथ होगी। जिसका पूरा खर्चा ब्रिटिश सरकार वहन करेगी। अब दशकों से ब्रिटेन में कुछ घटा नहीं तो इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उनकी मौत पर खर्चा कितना होगा।

diana_princess_of_wales_funeral.jpg

प्रिंसेज डायना की मौत पर आया था इतना खर्चा
रॉयल फैमिली में आखिरी मौत प्रिंसेज डायना की हुई थी। उस समय उनकी फ्यूनरल में 10 मिलियन डॉलर का खर्चा आया था। अगर इसे मौजूदा भारतीय करंसी के हिसाब से देखा जाए जो 70.68 करोड़ रुपए बैठता है। तो अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्रिटेन की महारानी के फ्यूनरल पर कितना खर्च हो सकता है।

बदल जाएगी इंग्लैंड की करेंसी
महारानी की मौत के बाद इंग्लैंग को एक नया राजा तो मिलेगा ही, लेकिन अर्थव्यवस्था में कितना परिवर्तन आएगा इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जी हां, देश की पूरी करंसी में बदलाव किया जाएगा। क्योंकि मौजूदा महारानी की तस्वीर लगी है। जिन्हें बदलकर उस करंसी में उस वक्त क्राउन पहनने वाले की तस्वीर लगाकर नई करंसी छापी जाएगी। आंकड़ों पर बात करें तो इंग्लैंड की करंसी की कुल संख्या 3.6 बिलियन से ज्यादा है। जिन्हें बदलने में करीब 200 मिलियन डॉलर यानी 1414 करोड़ रुपए के करीब खर्चा आएगा।

british_currency.jpg

6 बिलियन डॉलर का होगा नुकसान
महारानी के मरने के बाद फ्यूनरल का दिन और नए राजा के ताजपोशी का दिन नेशनल हॉलीडे होगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इंग्लैंड में एक दिन का नेशनल हॉलीडे पर 3 बिलियन डॉलर का नुकसान देता है। यानी दो नेशनल हॉलीडे पर इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को 6 बिलियन डॉलर यानी 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होता है।

इन देशों की भी बदल जाएगी करंसी
ब्रिटेन की महारानी के मरने के बाद सिर्फ इंग्लैंड की करंसी में ही बदलाव नहीं होगा। बल्कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जमैका, मॉरिशियस, केमेन, आईलैंड, सेंट हेलेना, इस्ले ऑफ मैन, जर्सी, जिब्राल्टर आदि देशों की करंसी में महारानी की तस्वीर लगी हैं। जिन्हें बदला जाएगा। जिन्हें बदलने में करीब 1 बिलियन डॉलर यानी 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा।

flags.png

तो इतना आएगा खर्चा
अगर इन सभी खर्चोंं और नुकसान को मिला लिया जाए तो महारानी की मौत के बाद जो कुल खर्चा आएगा वो करीब 8 बिलियन डॉलर होगा। अगर मौजूदा समय में भारतीय करंसी से हिसाब लगाया जाए जो करीब 56 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बैठेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.