इन लड़कियों से शादी करते ही बदल जाती है लड़कों की किस्मत, तरक्की के साथ मिलता है सम्मान

शादी के बाद दो लोगों का भाग्य भी जुड़ता है, लड़की के गुणों से वो ससुराल वालों के लिए लकी साबित होती है

<p>इन लड़कियों से शादी करते ही बदल जाती है लड़कों की किस्मत, तरक्की के साथ मिलता है सम्मान</p>
नई दिल्ली। यूं तो सब अपनी-अपनी किस्मत लेकर दुनिया में आते हैं, लेकिन शादी के बाद दो लोगों का भाग्य जुड़ जाता है। शास्त्रों के मुताबिक सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले दो लोग महज तन से ही नहीं बल्कि मन से भी एक-दूसरे के होते हैं। इसीलिए उनके ग्रह भी जुड़ जाते हैं। नतीजतन अगर लड़की अच्छे गुणों वाली है तो इसका सकारात्मक असर लड़के पर भी पड़ता है।
1.कहते हैं शादी के बाद लड़के की किस्मत बदल जाती है। क्योंकि अच्छे गुणों वाली लड़की से शादी करने पर सांसारिक सुखों के साथ भाग्य का भी साथ मिलता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लड़की को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। प्रत्येक लड़की में अलग-अलग गुण होते हैं।
2.शास्त्रों के अनुसार जिन लड़कियों के हाथ लंबे होते हैं वो बहुत किस्मतवाली होती हैं। ऐसी स्त्रियों का मन साफ होता है और वो हमेशा दूसरों की भलाई सोचती हैं। ऐसी लड़की से शादी करने पर उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। ऐसी लड़कियों के घर आने से लक्ष्मी का आगमन होता है।
3.जिन लड़कियों की अंगुलियों में चक्र की संख्या ज्यादा हो, ऐसी लड़कियां भी लड़कों के लिए लकी साबित होती हैं। इनसे शादी करने पर लड़का करियर में तरक्की प्राप्त करता है। साथ ही घर में धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
4.जिस लड़कियों के पैर लंबे होते हैं वह भी अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। ऐसीस्त्रियां बेहद साहसी और धैर्यवान होती हैं। इनसे शादी करने पर घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है।
5.जिन लड़कियों की भौंहे मिली हुई होती हैं, वो बहुत किस्मतवाली होती हैं। ऐसी लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां खुशहाली लाती हैं। इनसे शादी करने पर लड़के के जीवन में कभी मुसीबत नहीं आती। लड़की अपने पति के लिए हमेशा ढाल बनकर खड़ी रहती है।
6.जिन स्त्रियों के कान लंबे होते हैं वो अपने पति के लिए बहुत लकी होती हैं। ऐसी महिलाओं की आयु लंबी होने के साथ वो काफी बुद्धिमान भी होती हैं। ऐसी लड़कियों से शादी करने पर पति को कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है।
7.जिन लड़कियों के गले में हार की तरह समान रेखाएं होती है। ऐसी स्त्रियां भी पति के लिए भाग्यशाली होती है। इन्हें लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहते हैं कि ऐसी लड़की के घर आने से धन में वृद्धि होती है।
8.आंखों के किनारे एवं चेहरे पर लालिमा लिए हुए लड़कियां भी किस्मतवाली होती हैं। घर में उनके आते ही सुख-समृद्धि का महौल होता है।

9.जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान होता है उसकी किस्मत किसी महारानी से कम नहीं होती है। ऐसी लड़कियां सारे सुखों को भोगने वाली होती हैं। ऐसी लड़की से शादी करने पर पति को भी लाभ होता है। उसका जीवन भी सुख-शांति से बीतता है।

10.जिन लड़कियों के दांत शंख के समान श्वेत और उज्जवल होते हैं। साथ ही सारे दांत बराबर होते हैं। ऐसी लड़की से शादी करने पर लड़के की बहुत तरक्की होती है। लड़की अपने भाग्य से लड़के को समृद्धि के मार्ग पर ले जाती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.