नवरात्रि विशेष : कन्या पूजन के समय लड़कियों को भेंट दें ये 10 चीजें, चमक जाएगी किस्मत

नवरात्रि के समय अष्टमी एवं नवमी के दिन कन्या पूजन करें, उन्हें श्रृंगार की सामग्री भेंट करें

<p>नवरात्रि विशेष : कन्या पूजन के समय लड़कियों को भेंट दें ये 10 चीजें, चमक जाएगी किस्मत</p>
नई दिल्ली। नवरात्रि के अष्टमी एवं नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। माना जाता है कि कन्याएं देवी के नौ स्वरूपों को दर्शाती हैं इसलिए उन्हें भोजन कराने एवं भेंट देने से व्यक्ति की तरक्की होती है। साथ ही जीवन खुशहाल बनता है। तो कन्या पूजन के समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान आइए जानते हैं।
1.नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। इसमें दो वर्ष से लेकर दस वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है। पूजन के समय कन्याओं के घर में आने पर उनके पैर कच्चे दूध से धोएं।
2.चूंकि कन्याएं साक्षात देवी मां का स्वरूप होती हैं इसलिए उन्हें श्रृंगार का कोई सामान अवश्य भेंट करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

3.अगर आप नौकरी एवं व्यापार में सफलता चाहते हैं तो कन्या पूजन के दौरान उन्हें गुलाब, चंपा व गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाएं। इससे आपसे दूसरे लोग खुश रहेंगे।
4.कन्या खिलाते समय उन्हें केला व नारियल जरूर दें। इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। साथ ही आपको जीवन में कामयाबी मिलेगी।

5.कन्या पूजन के समय लड़कियों को खीर, हलवा व मीठा चावल खिलाएं। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी और इन्हीं मिठाईयों की तरह आपके जीवन में भी मिठास घुलेगी।
6.यदि संभव हो तो कन्याओं को रंग-बिरंगे वस्त्र भेंट करें। अगर आप सामथ्र्यवान नहीं हैं तो आप उन्हें अलग-अलग रंगों के रिबन भी दे सकते हैं। इससे आपके जीवन में तरक्की के नए अवसर आएंगे।
7.कोई भी दान दक्षिणा के बिना पूरा नहीं माना जाता है इसलिए कन्याओं को अपनी इच्छानुसार दक्षिणा भेंट करें। उस दौरान उन्हें थोड़ा नारियल भी दें। इससे आपको सुख-समृद्धि मिलेगी।

8.कन्याओं को भोजन में खीर,पूड़ी, हलवा एवं चना खिलाएं। ये देवी मां का प्रिय भोजन है। इसे लड़कियों को खिलाने पुण्य मिलेगा। साथ ही देवी मां की कृपा होगी।
9.अष्टमी व नवमी के दिन कन्या पूजन से पहले घर पर हवन जरूर करें। अगर हवन में कन्याओं से उसमें इलायची और पान डलवाया जाए तो इससे देवी मां की आप पर असीम कृपा होगी। इससे आपको सुख-समृद्धि मिलेगी।
10.भोजन के बाद कन्याओं को विदा करते समय उन्हें लाल चुनरी भेंट करें। यदि संभव हो तो कोई कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल आदि पढ़ने-लिखने की कोई वस्तु भेंट करें। इससे मां सरस्वती की भी आप पर कृपा होगी। जिससे आपकी बुद्धि तेज होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.