दस का दम

इस दिन जन्में लोग होते हैं खूबसूरती के मालिक, पल भर में दूसरों को बना लेते हैं अपना

10 Photos
Published: May 15, 2018 03:02:20 pm
1/10

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 व 29 तारीख को होता है। ऐसे लोग बहुत खूबसूरत और चंचल स्वभाव के होते हैं। ऐसे अंक वालों का स्वामी ग्रह चंद्र होता है और उनका मूलांक 2 नंबर होता है। आज हम आपको इन तारीखों में जन्में लोगों की खास बातों के बारे में बताएंगे।

2/10

ऐसे जातकों का ग्रह स्वामी चंद्र होता है। साथ ही उनका शुक्र ग्रह भी अच्छी स्थिति में होता है। इसलिए ऐसे जातक बहुत आकर्षक होते हैं। इनकी खूबसूरती पर हर कोई मर मिटता है।

3/10

मूलांक 2 वालें बहुत भावुक भी होते हैं। ऐसे लोग छोटी से छोटी बात पर भी रो देते हैं। ये इतने इमोशनल होते हैं कि कई बार तो वे मजाक को भी गंभीरता से ले लेते हैं और दुखी हो जाते हैं।

4/10

ऐसे लोग बहुत कल्पनाशील भी होते हैं। ये ज्यादातर वक्त अपने सपनों की दुनिया में रहते हैं। इन्हें दुनियादारी से ज्यादा मतलब नहीं होता है। ये वर्तमान की अपेक्षा भविष्य में जीना पसंद करते हैं।

5/10

ऐसे लोग बहुत रचनात्मक भी होते हैं। इन्हें नई—नई चीजें बनाना, डेकोरेशन करना आदि चीजें पसंद होती हैं। इन्हें घर सजाने का भी बहुत शौक होता है। इसके अलावा नृत्य, संगीत आदि क्षेत्रों में भी इनकी बहुत रुचि होती है।

6/10

मूलांक 2 वाले कल्पनाशील जरूर होते हैं, लेकिन हकीकत में वो उन सपनों को पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। वे अपने इस प्रयास में सफल भी रहते हैं। ये अपने नए—नए विचारों को एक साकार रूप देना पसंद करते हैं।

7/10

ऐसे जातक बातचीत में भी बहुत माहिर होते हैं। ये बोलते समय शब्दों का ऐसा ताना—बाना बुनते हैं कि सुनने वाला उसमें खो जाता है। इनकी बातें इतनी प्रभावशाली होती हैं कि ये एक अच्छे उपदेशक की तरह कार्य कर सकते हैं।

8/10

ऐसे लोग मन से बहुत अस्थिर होते हैं। वे एक समय पर कई काम करने का प्लान बनाते हैं जिसके चलते कई बार उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

9/10

ऐसे लोग दूसरों के दिल की बात को भी अच्छे से समक्ष लेते हैं। उनमें सिक्स सेंस बहुत ज्यादा काम करते हैं। तभी ये दूसरों की भावनाओं को समझकर उनसे वैसा व्यवहार करते हैं। ये कभी भी ऐसी बात नहीं करते जिससे दूसरों को दुख पहुंचे।

10/10

ऐसे लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। साथ ही आर्थिक तौर पर भी मतबूत होते हैं। ये धन की बचत करने में कुशल होते हैं। चूंकि स्वभाव से बहुत महत्वकांक्षी होते हैं इसलिए जीवन में ये हर वक्त कुछ नया करना चाहते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.