दस का दम

Health Tips: भयंकर गर्मी से बचने के 10 उपाय, जिनकी मदद से आप खुद को रख सकते हैं Healthy

देश के कई राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए हैं। इस तपती गर्मी (Extreme Heat ) और लू (heat wave)की वजह से covid-19 का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।
 

May 27, 2020 / 05:04 pm

Vivhav Shukla

नई दिल्ली। देश में कोरोना (CoronaVirus) संक्रमण के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ती जा रही है। भारत के कई राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए हैं। वहीं इस तपती गर्मी (Extreme Heat ) और लू (heat wave)की वजह से covid-19 का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको लू और गर्मी से बचने के 10 आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप खुद के साथ-साथ अपने परिवार वालों को भी लू (heat wave) और गर्मी (Extreme Heat ) से बचा सकते हैं।
OMG: इंसान को काटने बाद तड़प कर मर गया Cobra सांप, पूरी तरह से स्वस्थ है शख्स

1- सबसे जरूरी बात धूप में न निकलें, खासकर खुले सिर व नंगे पैर धूप में बाहर कतई न जाएं। लेकिन अगर धूप में बाहर निकलना ही पड़े तो सिर अवश्य ढंके। आंखों पर सनग्लासेस लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें।

2- ठंडी जगह से अचानक गर्म पर ना जाएं। जैसे की आप एसी में बैठे हैं और तुरंत धूप में चले गए। इससे आप बिमार पड़ सकते हैं।

3- कच्चा प्याज रोज खाएं। धूप में निकलने पर अपने पॉकेट में छोटा सा प्याज रखें, यह लू शरीर को लगने नहीं देता और सारी गर्मी खुद सोख लेता है।

4- गर्मी में हमेशा हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें, हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। इस मौसम में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप जैसे पतले कपड़े पहनें।

5- जितना तरल पदार्थ पी सकते हैं पिए लेकिन ये बर्फीला नहीं होना चाहिए। लू से बचने के लिए खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। सबसे जरूरी बात एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

6- लू से बचने के लिए 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पूरे देश में जारी गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।

7- पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर नींद पूरी नहीं होती तो थकान बनी रहती है, जो अनावश्यक चिड़चिड़ाहट को जन्म देती है, इसलिए आराम करना जरूरी है।

8- गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी परेशानियों से बचाने के लिए हल्का खाना खाए। हो सके तो एक वक्त ही खाए।

9- गर्मी के मौसम में सामान्य वर्कआउट करना चाहिए। धूप में रहने के कारण अगर आपको थकान या चक्कर आ रहे हैं तुरंत पानी या नीबू पानी पीना चाहिए।

10- गर्मी से बचने के लिए प्रकृति की ठंडक को महसूस कीजिए। पौधों को पानी पिलाएं, हरी घास पर नंगे पैर चलें, रंग-बिरंगे फूलों को निहारें, शुद्ध और खुली हवा में गहरी सांस लें।

Home / Dus Ka Dum / Health Tips: भयंकर गर्मी से बचने के 10 उपाय, जिनकी मदद से आप खुद को रख सकते हैं Healthy

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.