प्रोस्टेट कैंसर ( prostate cancer )
प्रोस्टेट कैंसर की जांच किसी का पसंदीदा काम नहीं है, लेकिन यह जांच कैंसर को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक है। एक बार जब आप प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों को नोटिस करना शुरू करते हैं, तो यह संभव है कि यह सामान्य स्टेज से आगे बढ़ चुका है। लक्षण प्रकट होने से पहले इसकी जांच करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शारीरिक परीक्षण के साथ, विशिष्ट एंटीजन रक्त परीक्षण प्रोस्टेट कैंसर स्क्रीन में मदद कर सकता है।

एन्लार्जड प्रोटेस्ट ( Enlarged prostate )
पुरूषाें की उम्र बढ़ने के साथ-साथ, उनमें एन्लार्जड प्रोटेस्ट की समस्या की संभावना बढ़ सकती है। यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब मूत्र प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। कुछ पुरुषों को बार-बार पेशाब करने या बाथरूम जाने में परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि बढ़े हुए प्रोस्टेट का अनुभव करना असामान्य नहीं है, लेकिन इन लक्षणों की अनदेखी करना गंभीर समस्या को जन्म दे सकता हैं। समय रहते एन्लार्जड प्रोटेस्ट का इलाज कराना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।

होराइजन रिज नर्सिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहायक प्रशासक रेट जेन्सेन कहते हैं, “वृद्ध पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या सबसे अधिक होती है, और उम्र बढ़ने के साथ इसका जोखिम बढ़ता है।” अच्छा भोजन और व्यायाम करना आपको मधुमेह और मोटापे से बचने में मदद कर सकता है, जो बदले में प्रोस्टेट बढ़ने की संभावनाओं को कम कर सकता है।”
स्तंभन दोष ( Erectile dysfunction )
सामान्य तौर पर एक बार में इरेक्शन होने में परेशानी हो सकती है, लेकिन नियमित रूप से ऐसा होने पर आपको चिंतित होना चाहिए। इरेक्टाइल डिसफंक्शन न केवल आपके भावनात्मक स्तर को प्रभावित करता है, बल्कि यह गंभीर हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यह अवसाद, चिंता, मोटापा, हृदय रोग और अन्य मुद्दों सहित कई कारकों के कारण हो सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारणों तक पहुंचने व इलाज के लिए चिकित्सक से परामर्श करना बहुत जरूरी है।।

लो टेस्टोस्टेरोन ( Low testosterone )
टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने से शरीर के बालों और मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, और यह मूड में बदलाव और ऊर्जा में गिरावट का कारण बन सकता है। समय के साथ, कम टेस्टोस्टेरोन से ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। अंतर्निहित स्थितियों या लो टेस्टोस्टेरोन के संभावित उपचार के बारे में अपने डॉक्टर से बात करना अच्छा रहेगा।

दिल की बीमारी ( heart disease )
बेशक, हृदय रोग पुरुषों के लिए विशेष नहीं है, लेकिन दिल की बीमारी पुरुषों के लिए मौत का प्रमुख कारण है, जो पुरुष मृत्यु दर का 25% है। अधिक परेशानी बात ये है कि हृदय की समस्याओं से मरने वाले आधे पुरुषों में इसका कोई पूर्व लक्षण नहीं दिखता। नियमित चिकित्सकीय जांच द्वारा आप दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं और समय रहते स्वस्थ जीवनशैली का चुनाव कर सकते हैं।

यदि आप इन या अन्य स्थितियों के लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो बिना संकोच के अपने चिकित्सक से बात करें। ये आपकी सेहत को बरकरार रखने के लिए जरूरी है।