मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में रिकवरी दर 92.64 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को 10,43,665 सैंपल टेस्ट किए, जिनके साथ अब तक कुल जांचे गए नमूनों की संख्या 11,96,15,857 हो गई।
महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल 1,00,488 सक्रिय मामलें और 45,325 मौत दर्ज की गई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड के 5,023 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते दिन यानी रविवार को दिल्ली में 7,745 नए मामले देखे गए थे, जो नई दिल्ली में महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले थे। वहीं वैश्विक स्तर पर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कुल मामलों ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि संक्रमण से हुई मृत्यु 12,62,413 तक पहुंच गई है।