फास्टफूड खाने से पहले इस बारे में सोचें

फास्टफूड (Fastfood) जितना खाने में लजीज लगता है उतना ही इसे पचाने में एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। कई तरह की एक्सरसाइज करने से हम कुछ खास फास्ट फूड से प्राप्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। एक बर्गर से क्या फर्क पड़ता है, थोड़ा पैदल चल लेंगे। फास्ट फूड को देख जब भी मन ललचाता है, तो खुद को हम कुछ इसी तरह के बहाने बनाकर बहलाने की कोशिश करते हैं।

<p>Food</p>

फास्टफूड (Fastfood) जितना खाने में लजीज लगता है उतना ही इसे पचाने में एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। कई तरह की एक्सरसाइज करने से हम कुछ खास फास्ट फूड से प्राप्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। एक बर्गर से क्या फर्क पड़ता है, थोड़ा पैदल चल लेंगे। फास्ट फूड को देख जब भी मन ललचाता है, तो खुद को हम कुछ इसी तरह के बहाने बनाकर बहलाने की कोशिश करते हैं। थोड़े सा पिज्जा, बर्गर तो खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप तैयार हैं, इसकी कैलोरी (calorie) को बर्न करने को पसीना बहाने के लिए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी में फास्टफूड की कैलोरी को बर्न करने के लिए कितनी एक्सरसाइज करनी पड़ती है, इस पर एक शोध हुआ है।

वेजी सलाद और आइस्ड टी
कैलोरी: 455 लगभग अब आपको इतनी कैलोरी बर्न करने में 57 मिनट तक जॉगिग करना पड़ेगा

बेक्ड चिली पटेटो
कैलोरी: 460 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको दो घंटे तक वेटलिफ्टिंग करनी पड़ सकती है।

डबल चीज बर्गर
चॉको मिल्क
कैलोरी: 840 लगभग
इसे बर्न के लिए आपको कम से कम 4 घंटे तक उडऩ तश्तरी से खेलना होगा।

मीडियम चीज पिज्जा
कैलोरी: 210 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए 12 से 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आपको 22 मिनट तक साइक्लिंग करनी होगी।

ब्लैंड कॉफी
कैलोरी: 481 लगभग
इसके लिए आपको 93 मिनट तक नॉनस्टाप सिट अप्स करने होंगे।

स्ट्रिप्स विद ग्रीन बिन्स और मीडियम डाइट पेप्सी
कैलोरी: 475 लगभग
इसके लिए आपको 3.5 घंटे तक बर्तन साफ कर पसीना बहाना होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.