धौलपुर

एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी कई खेलों पर है पकड़

धौलपुर. धौलपुर में यदि खेलों की बात की जाए और चंद्रमोहन त्रिवेदी उर्फ सोनू त्रिवेदी का नाम ना आए, ऐसा नहीं हो सकता। त्रिवेदी फुटबॉल, क्रिकेट के साथ हॉकी के अच्छे खिलाड़ी है, वे राज्यस्तरीय फुटबाल, क्रिकेट और हॉकी प्रतियोगिता में धौलपुर जिले से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यही नहीं 1993 में स्कूल नेहरू गोल्ड कप हॉकी में उनकी टीम उपविजेता रही थी।

धौलपुरOct 23, 2020 / 05:06 pm

Naresh

एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी कई खेलों पर है पकड़

एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी कई खेलों पर है पकड़
मल्टी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं चंद्रमोहन त्रिवेदी

धौलपुर. धौलपुर में यदि खेलों की बात की जाए और चंद्रमोहन त्रिवेदी उर्फ सोनू त्रिवेदी का नाम ना आए, ऐसा नहीं हो सकता। त्रिवेदी फुटबॉल, क्रिकेट के साथ हॉकी के अच्छे खिलाड़ी है, वे राज्यस्तरीय फुटबाल, क्रिकेट और हॉकी प्रतियोगिता में धौलपुर जिले से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यही नहीं 1993 में स्कूल नेहरू गोल्ड कप हॉकी में उनकी टीम उपविजेता रही थी। 1994 में सीनियर फुटबॉल में नेशनल संतोष ट्राफी जिसका आयोजन ऊटी में हुआ था, खेलने का उन्हें अवसर मिला। फुटबॉल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी भागीदारी निभाई। ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट में भी प्रदेश स्तर पर अपना खेल दिखा चुके हैं।
जिसमें धौलपुर ने चूरू से 8.0 से विजय प्राप्त की थी, जिसमें तीन गोल चंद्रमोहन त्रिवेदी के नाम पर थे। खेल मैदान के इस खिलाड़ी ने राजनीति के मैदान पर भी अपना हुनर दिखाते हुए पहले ही प्रयास में वर्ष 2015 में नगर परिषद धौलपुर में वार्ड पार्षद के रूप में एंट्री की और तब से अब तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। खेलों में विशेष योगदान के लिए रोटरी क्लब द्वारा तथा अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसके अलावा जिला कलक्टर द्वारा भी जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। त्रिवेदी का कहना है कि शुरू से ही घर में खेल का माहौल रहा और आज भी छोटा भाई रविमोहन त्रिवेदी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी है। वर्तमान में शारीरिक शिक्षक हैं और पुत्र देव त्रिवेदी भी बैडमिंटन में रुचि होने के कारण नियमित अभ्यास कर रहा है। ऐसे में पूरा घर कहीं ना कहीं खेलों से जुड़ा हुआ है। जिस कारण खेलों के प्रति चंद्र मोहन त्रिवेदी का विशेष लगाव है। आज भी जब कभी उन्हें अवसर मिलता है, वह इंदिरा गांधी स्टेडियम पर कोई भी खेल हो मौका नहीं चूकते, वह एक अच्छे क्रिकेट के खिलाड़ी है तो वही हॉकी और फुटबॉल भी उनका पसंदीदा खेल है। उनका मानना है कि एक अच्छा खिलाड़ी कोई भी खेल बेहतर तरीके से खेल सकता है।
धौलपुर जिले में खेल मैदान को लेकर उनका मानना है स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खेल मैदान के लिए आवाज उठानी चाहिए, जिससे धौलपुर में एक अच्छे स्टेडियम का निर्माण हो सके।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.