धार

भगोरिया हॉट में परंपरागत वेशभूषा ने नजर आई महिला अधिकारी

एसडीएम और तीनों महिला तहसीलदार भगोरिया हॉट की परंपरागत वेशभूषा में अपने कार्य का निर्वाहन करते

धारMar 27, 2021 / 04:02 pm

harinath dwivedi

भगोरिया हॉट में परंपरागत वेशभूषा ने नजर आई महिला अधिकारी

धार. जिले के सबसे बड़े भगोरिया हॉट में की इस बार भी बादशाहत बरकरार रही। जिसमें शनिवार को एक अलग ही नजरा देखने को मिला मनावर तहसील के एसडीएम सहित तीन महिला तहसीलदारों को हॉट में तैनात किया गया जिसमें एसडीएम और तीनों महिला तहसीलदार भगोरिया हॉट की परंपरागत वेशभूषा में अपने कार्य का निर्वाहन करते नजर आएं जिससे देख वहां आने वाले हर व्यक्तिी ने उनके इस रूप के सरहाना की। वहीं भगोरिया हॉट में आसपास के गांव सहित सीमा से लगे पड़ोसी जिले के निकटवर्ती गांव के हजारों ग्रामीण पहुंचे थे। बांसुरी, घुंघरू व मांदल के सुरीले लयबद्ध संगीत की गूंज के साथ भगोरिया शाम तक परवान चढ़ा। बांसुरी की तान और मांदल की थाप पर ग्रामीण कुर्राटियां भरते थिरकते रहे। सात चटख रंगों के लुगड़े में चांदी के गहनों से लकदक आदिवासी युवतियां हाट का लुत्फ लेती नजर आईं। मेला स्थल व कस्बे की प्रमुख गलियों में पारंपरिक वेशभूषा पहनकर, ताड़ी व महुए के मद में मस्त युवाओं की टोलियां बांसुरी की तान छेड़ते घूम रही थीं। साथ ही स्वांग व रूप धारण कर पहुंचने वाले रायबुदलिए भी यहां नहीं पहुंचे। भगोरिया में शकर से बने हार कंगन, खजूर, नारियल, चावल, तेल आदि किराना सामान की अच्छी बिक्री रही। ठंडे पेय पदार्थ कुल्फियां, आइसक्रीम का महिलाओं और बच्चों ने खूब लुत्फ़ लिया। लाखों रुपये के ठंडे पेय पदार्थ बिके। आलीराजपुर मार्ग पर ताड़ी बाजार खूब भराया, जहां शौकीनों ने मदमस्त होकर खूब ताड़ीपान किया।

Home / Dhar / भगोरिया हॉट में परंपरागत वेशभूषा ने नजर आई महिला अधिकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.