धार

क्या मौसम आया है,मांडू की वादियां कोहरे से ढंकी (देखे मांडू की वादियां और पर्यटकों की मस्ती)

6 Photos
Published: July 05, 2022 09:13:56 pm
1/6

मांडू विष्णु यादव

जिलेभर में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान सबसे सुहाना मौसम मांडू का हो गया। मांडू शहर पूरा कोहरे की आगोश में आ गया। महलों पर धुंध छा गई। पर्यटकों ने बारिश के बाद भी मौसम का आनंद लिया। बारिश के बाद अब मांडू में पर्यटकों की अधिक आमद होगी।

इंदौर से मांडू की दूरी लगभग 100 किमी

मांडू में बारिश के बाद यह दूसरा रविवार पर्यटकों से गुलजार रहा । हालांकि रविवार को दिन में गर्मी थी लेकिन कुछ देर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। पर्यटकों ने बारिश में भीग कर आनंद लिया। रविवार को इंदौर से बडी संख्या में पर्यटक पहुंचे और मांडू के प्रसिद्ध दाल-पानिया, भुटटों का आनंद लिया। इंदौर से मांडू की दूरी लगभग 100 किमी है। इंदौर से व्हाया बेटमा या मानपुर होकर पहुंचा जा सकता है।

2/6

धुंध में नजर नहीं आ रहा था जहाज महल।

3/6

रूपमति महल देखकर खुशी होकर लौटती युवतियां।

4/6

कांकडा खो में तीर-कमान से निशाना लगाने की कोशिश करती महिलाएं।

5/6

परिवार के लोग फोटो सेशन भी करते है।

6/6

महल में बारिश का आनंद लेते पर्यटक।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.