धार

भौंगर्या हाट में उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस ने वितरित किए मास्क

बोकराटा में शुक्रवार को भौंगर्या हाट भराया, बड़ी संख्या में लोगों की उमड़ी भीड़

धारMar 27, 2021 / 01:17 pm

vishal yadav

Bhongarya Market in Bokrata District barwani

बड़वानी. पाटी. बोकराटा में शुक्रवार को भौंगर्या हाट भराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उमड़ी भीड़। सुबह कम संख्या में लोग नजर आए, लेकिन दोपहर के बाद मुख्य बाजारों में भीड़ इस कदर उमड़ी की शाम तक भांैगर्या हाट की रौनक रही। उधर पुलिस की टीम ने सुबह से मोर्चा संभाले रखा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस जवान बाजार में गस्त करते रहे। वहीं पुलिस द्वारा नगर में आए लोगो को मास्क भी वितरित किए।
बोकराटा पुलिस चौकी प्रभारी पिंकी सिसौदिया ने बताया कि नगर में लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया। मास्क पहने की समझाइश देते हुए मास्क भी वितरित किए। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने भी भौंगर्या हाट में आए लोगों को मास्क वितरित किए। राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला।
शराब दुकान सामने धरने पर बैठे
जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ता देशी विदेशी शराब दुकान पर सुबह से धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता हरसिंग जमरे ने बताया कि पिछले कई साल से भौंगर्या हाट के दिन शराब दुकान हमारे द्वारा बंद करवाकर शाम 5 बजे तक दुकान के सामने धरने पर बैठते हैं। वहीं भौंगर्या में बाहर से आए दुकानदारों के तोल काटे भी देखे जाते है। शुक्रवार को भी दो व्यापारियों द्वारा कम वजन का पत्थर रखकर समान बेच रहा था, तत्काल उसे जब्त किया गया।

Home / Dhar / भौंगर्या हाट में उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस ने वितरित किए मास्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.