सब्जी बेचने को मजबूर हुईं मश्हूर तीरंदाज, प्रशासन की मदद से फिर चलेंगे तीर, पढ़ें संघर्ष की कहानी

सोनी एक खिलाड़ी हैं उनका जज्बा सामान्य इंसान से ज्यादा था। उन्होंने हार मानने के बजाए डटकर मुसीबत का सामना करने की सोची और मैदान में (Inspiring Story) उतर गईं (Dhanbad DC Helped Archer soni khatoon To Keep Sports Regularly) (Trending News)…

<p>सब्जी बेचने को मजबूर हुईं मश्हूर तीरंदाज, प्रशासन ने की मदद अब फिर चलेंगे तीर</p>

(रांची,धनबाद): मजबूरी इंसान से कुछ भी करवा सकती है। Coronavirus नामक महामारी ने मजबूरों की संख्या बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए और कईं परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी तरह राज्य की ख्याती प्राप्त तीरंदाज को भी परेशान होकर सब्जी बेचना पड़ा। उनकी पीड़ा जानकर प्रशासन ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढाए है।


यह भी पढ़ें
दिल्ली दंगों पर खर्च हुए 1.3 करोड़ रुपए, चार्जशीट में पुलिस ने ताहिर हुसैन को बताया मास्टर माइंड

छोड़नी पड़ी पढ़ाई…

तीरंदाज सोनू खातून धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा शालीमार की निवासी हैं। उनका सपना तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का था। लेकिन उनके सपने तब दम तोड़ने लगे जब उनके धनुष ने उनका साथ छोड़ दिया। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। सोनी के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर हो गई। उसे पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी।

यह भी पढ़ें
TIK TOK को लेकर कोर्ट ने कहा- ‘अश्लील कल्चर बढ रहा, ऐप पर लगे लगाम’, जानिए क्या है पूरा मामला

धनुष टूटा पर जज्बा नहीं…

पर सोनू एक खिलाड़ी हैं उनका जज्बा सामान्य इंसान से ज्यादा था। उन्होंने हार मानने के बजाए डटकर मुसीबत का सामना करने की सोची और मैदान में उतर गईं। वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने लगीं। जिला प्रशासन तक यह बात पहुंची कि राज्य की एक कुशल खिलाड़ी मुफलिसी की वजह से अपने खेल में आगे नहीं बढ़ पा रही है।

 

https://twitter.com/dc_dhanbad/status/1267777243746463744?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन आगे आया। डीसी अमित कुमार ने सोनू को अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए 20 हजार रुपए का चेक सौंपा है। यह राशि सोनू को अपना टूटा हुआ घनुष ठीक कराने को दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने सोनी को आगे भी हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ें
5 जून से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होंगे महाप्रभु जगन्नाथ, सदियों से दे रहे हैं बीमारी में अलग रहने का संदेश

सोनू व उसके परिवार ने इस सहायता के लिए डीसी अमित कुमार का आभार व्यक्त किया। सोनी ने खेल में आगे बढ़ने के अपने सपने और देश का नाम रोशन करने के सफर को जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीसी अमित कुमार ने भी उसे खेल जारी रखने को कहा है और वह ऐसा ही करेंगी।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.